एक्सप्लोरर

Ghazipur News: स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस को डीरेल करने का प्रयास, लकड़ी का टुकड़ा टकराने से इंजन हुआ बंद

UP News: स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन को पटरी से उतारने की कोशिश हुई लेकिन हादसे टल गया. पटरी पर लकड़ी के टुकड़े रखे गए थे. जिससे इंजन का ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रेन खड़ी हो गई.

Ghazipur News: गाजीपुर में गाड़ी संख्या 12561 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस को डीरेल करने का प्रयास किया गया. लेकिन संयोग रहा कि ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गयी. घटना 16 सितंबर सुबह(भोर) की है.मामले में रेलवे की ओर से सदर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी गयी है. दर्ज एफआईआर में कहा गया है कि 16 सितंबर को गाड़ी संख्या 12561 अप स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस जब गाजीपुर घाट रेलवे स्टेशन से गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन की ओर आ रही थी कि जमानियां रेलवे ओवर ब्रिज के पास 126/31-33 के मध्य गाड़ी के चालक ने रेलवे लाइन के बीच एक खड़ा लकड़ी का टुकड़ा देखा था.

उस समय ट्रेन की रफ्तार 100 किमी/प्रतिघन्टे थी और एमरजेंसी ब्रेक लगाने के बाद भी लकड़ी का टुकड़ा ट्रेन के इंजन से टकरा गया. वहीं रगड़ खाते हुए 400 मीटर आगे तक गया. इसकी वजह से 6 पेंड्रोल क्लिप अलग-अलग जगह पर निकल गये और इंजन के मेन ट्रांसफार्मर का आयल हैवी लीकेज की वजह से बह गया. इसके अलावा कोच संख्या 196049/C/ER का पावर कार बीपी का पाइप फेरुल जॉइंट से निकल गया. इसके बाद इंजन ने काम करना बंद कर दिया और ट्रेन घटना स्थल से 150 मीटर आगे जाकर 2 घण्टे 25 मिनट खड़ी रही. बाद में दूसरा इंजन मंगाकर ट्रेन को आगे रवाना किया गया.

क्या बोले एसपी सिटी
एसपी सिटी ज्ञानेंद्र ने बताया कि आरपीएफ और जीआरपी के साथ वो घटना स्थल पर गये थे. उन्होंने बताया कि लकड़ी एक गुटका रेल पटरी के बीच रखा गया था. जिसकी वजह से ट्रेन का इंजन फेल हो गया था और स्वतंत्रता सेनानी रुक गयी थी. रेलवे के जेई की तहरीर पर सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और लकड़ी का गुटका वहां कैसे पहुचा इसकी जांच की जा रही है. 

जांच के लिए टीम गठित
वहीं कुछ दिनों पूर्व रेलवे पटरी पर पत्थर रखे जाने और उस मामले में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर उन्होंने बताया कि हम कई टीमें गठित करके मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रहे हैं. बता दें कुछ दिनों पूर्व रेलवे पटरी पर करीब 3 मीटर तक कुछ लोगों ने पत्थर रख दिया था. जिससे बड़ी दुर्घटना हो सकती थी. लेकिन उस दिन भी संयोग अच्छा रहा कि वहां से गुजर रही पैसेंजर गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गयी थी. लेकिन आज की घटना से इतना तो साफ है कि गाजीपुर में कुछ अराजक तत्व रेलों को डीरेल करने का प्रयास कर रहे हैं.

(गाजीपुर से आशुतोष त्रिपाठी की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: Vande Bharat: संगम नगरी में ढोल नगाड़ों और फूलों की बारिश, ऐसे हुआ भगवा रंग वाली देश की पहली वंदे भारत का स्वागत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब राष्ट्रनायकों के नाम पर योजनाएं, पहले एक ही खानदान था नाम- CM योगी
अब राष्ट्रनायकों के नाम पर योजनाएं, पहले एक ही खानदान था नाम- CM योगी
यूपी में हाईटेक हुई कांवड़ यात्रा, एप से मिल रही जानकारी
यूपी में हाईटेक हुई कांवड़ यात्रा, एप से मिल रही जानकारी
लखनऊ: हर घर तिरंगा अभियान शुरू, 30 हजार युवा हुए शामिल
लखनऊ: हर घर तिरंगा अभियान शुरू, 30 हजार युवा हुए शामिल
लखनऊ: पायल बेचने का राज खुलने का डर, 26 साल के युवक की हत्या
लखनऊ: पायल बेचने का राज खुलने का डर, 26 साल के युवक की हत्या

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget