एक्सप्लोरर

पीएम मोदी की सभा से पहले मुठभेड़ से हड़कंप, हत्या की फिराक में थे आरोपी

Ghazipur News: पुलिस के मुताबिक इनका एक टारगेट था और इनको मौका मिलता तो ये हत्या को भी अंजाम दे सकते थे. गिरफ्तार चारों आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है.

Ghazipur News: लोकसभा चुनाव के बीच शनिवार को गाजीपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा से पहले पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है. सूत्रों के अनुसार बदमाश एक जनप्रतिनिधि की हत्या की फिराक में थे और वो अपने उद्देश्य में सफल हो जाते तो कानून व्यवस्था पर एक बड़ा सवाल खड़ा हो जाता. इस दौरान यहां वीवीआईपी मूवमेंट था, जिसमें पीएम मोदी और सीएम योगी समेत कई मंत्रियों को आना था. 

इन दिनों देश में लोकसभा चुनाव चल रहे हैं, ऐसे में इस मुठभेड़ के बाद हड़कंप मच गया है. शनिवार को पीएम मोदी की जनसभा की वजह से जहां भीड़भाड़ ज्यादा थी वहीं अन्य वीवीआईपी मूवमेंट भी था. पीएम मोदी के अलावा सीएम योगी, संजय निषाद और ओम प्रकाश राजभर समेत कई बड़े नेता गाजीपुर आने वाले थे. पुलिस की सतर्कता से कोई बड़ी घटना नहीं घट पायी और पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है. 

मुठभेड़ में चार आरोपी गिरफ्तार
पुलिस इस घटना की हर एंगल से जांच कर रही है. एसपी ओमवीर सिंह ने खुद इस बात की पुष्टि की और बताया कि पुलिस सतर्क नहीं होती तो वीवीआईपी मूवमेंट के पहले हत्या जैसी वारदात भी हो सकती थी. मामले में पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार बदमाश प्रिंस यादव खानपुर थाना क्षेत्र के भैरोपुर का निवासी, अंगद यादव रामपुर माझा थाना क्षेत्र के गद्दीपुर का निवासी, विकास यादव खानपुर थाना क्षेत्र के गौर का निवासी और समीर अहमद खानपुर थाना क्षेत्र के उचौली का निवासी बताया जा रहा है. 

पुलिस के मुताबिक चारों आरोपियों के खिलाफ पहले से ही विभिन्न थानों में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. इनके पास से पुलिस ने एसयूवी वाहन, अवैध हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किया है. इनके पास से बरामद वाहन का नंबर प्लेट भी फर्जी पाया गया है. 

हत्या की फिराक में थे आरोपी
एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि पीएम मोदी की जनसभा होने की वजह से पूरे जनपद में चेकिंग चल रही थी. चेकिंग के दौरान खानपुर थाना पुलिस और स्वाट टीम को एक संदिग्ध स्कार्पियो कार आते देखी. पुलिस ने गाड़ी को चेक किया तो उसमें अवैध असलहों के साथ चार बदमाश मिले. ये सभी एक सनसनीखेज घटना को अंजाम देने की नीयत से निकले थे. इनकी गाड़ी पर लगा नंबर भी फर्जी पाया गया.

एसपी के अनुसार इनका एक टारगेट था और इनको मौका मिलता तो ये हत्या को भी अंजाम दे सकते थे. गिरफ्तार चारों आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है. सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है. 

रिपोर्ट- आशुतोष त्रिपाठी

ब्रिगेडियर उस्मान और मुख्तार के रिश्ते पर सीएम योगी के बयान की चर्चा चहुंओर, गरमा सकती है जिले की सियासत

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget