एक्सप्लोरर

शादी के कार्डों वाले बाबा के नाम से फेमस हैं गाजीपुर के कुंअर नसीम रजा खान, ये बात जानकर हैरान रह जाएंगे आप

गाजीपुर के रहने वाले नसीम खान के पास उर्दू, हिंदी और इंग्लिश में लिखे हुए शादी के कार्डों और दावतनामों का एक बड़ा संग्रह है. नसीम के पास 1905 का एक खास दावतनामा भी है.

गाजीपुर: इतिहास और कुछ नहीं बल्कि समाज और सभ्यताओं की स्मृति है, स्मृति अप्रत्यक्ष रूप से उसके भग्नावशेषों में रहती है. इतिहास को जानने समझने के लिए पुरानी कलाकृतियां सभ्यताओं से जुड़े अवशेषों को सुरक्षित रखना बेहद ही जरूरी होता है. इसी तरह के काम को अंजाम दे रहे हैं दिलदार नगर के रहने वाले कुंअर नसीम रजा खान.

पुश्तैनी है शौक नसीम रजा खान के पास संग्रह के बहुत सारे सामान उपलब्ध हैं. उन्हीं सामानों में लगभग 100 साल तक के इलाकाई लोगों के हजारों निमंत्रण पत्रों में शादियों के कार्ड भी उपलब्ध हैं. इन कार्डो में दादा, नाना आदि के शादी के कार्ड मिलते हैं. इन कार्डों में हाथों से लिखे हुए, साइक्लोस्टाइल टाइप राइट, प्रिंटिंग प्रेस, कंप्यूटराइज्ड ऑफसेट और डिजिटल फोटोग्राफी प्रिंट के कार्ड उपलब्ध हैं. संग्रह करने का इनका शौक पुश्तैनी है. पहले ये काम इनके दादा, पिता करते थे और अब अपने पुरखों के इस काम को नसीम खान ने आगे बढ़ाया है.

शादी के कार्डों वाले बाबा के नाम से फेमस हैं गाजीपुर के कुंअर नसीम रजा खान, ये बात जानकर हैरान रह जाएंगे आप

लोगों से मांग लेते हैं कार्ड कुंअर नसीम खान जब एक दिन अपने घर से बाहर कहीं जा रहे थे तब इन्हें कूड़े के ढेर में शादी के कार्डों पर कुरआन की आयतें लिखी हुईं और गणेश भगवान की तस्वीर दिखी. उसी दौरान उन्होंने कार्डों को वहां से निकाला और उसके बाद उनका ये काम आगे चलकर शौक में तब्दील हो गया. अब स्थिति ये है कि जहां कहीं भी शादी के कार्ड या अन्य दावतनामों के कार्ड इन्हें मिलते हैं या दिखते हैं तो ये लोगों से खुद मांग कर उन्हें अपने संग्रह में शामिल कर लेते हैं.

शादी के कार्डों वाले बाबा के नाम से फेमस हैं गाजीपुर के कुंअर नसीम रजा खान, ये बात जानकर हैरान रह जाएंगे आप

ये दावतनामा है खास नसीम खान के पास उर्दू, हिंदी और इंग्लिश में लिखे हुए शादी के कार्डों और दावतनामों का एक बड़ा संग्रह बन चुका है. नसीम के पास 1905 की वो दावतनामा भी है जब इलाके के लोगों के नाम की लिस्ट बनाकर उनसे दावतनामे में हस्ताक्षर कराया जाता था. मौजूदा समय में चल रहे कंप्यूटराइज डिजिटल प्रिंटिंग प्रेस तक के हजारों कार्डों का संग्रह नसीम के पास उपलब्ध है.

शादी के कार्डों वाले बाबा के नाम से फेमस हैं गाजीपुर के कुंअर नसीम रजा खान, ये बात जानकर हैरान रह जाएंगे आप

शादी के कार्डों वाले बाबा के नाम से फेमस कुंअर नसीम रजा खान बताते हैं कि इलाके के बहुत सारे लोगों को जब अपने वालदेन को शादी के सालगिरह का तोहफा देना होता है तो वो उनके पास आते हैं और अपने वालदेन के शादी या निकाह की तारीख मालूम कर उनको तोहफा देते हैं. एक तरह से देखा जाए तो नसीम रजा खान के पास इलाके के सैकड़ों हस्तियों के रिकॉर्ड मौजूद हैं. नसीम अब अपने इलाके में शादी के कार्डों वाले बाबा के नाम से भी जाने जाते हैं.

शादी के कार्डों वाले बाबा के नाम से फेमस हैं गाजीपुर के कुंअर नसीम रजा खान, ये बात जानकर हैरान रह जाएंगे आप

ले रहे हैं सोशल मीडिया का सहारा नसीम रजा शादी के कार्डों के साथ ही अन्य आयोजनों के कार्ड न सिर्फ लोगों से मिलकर एकत्रित कर रहे हैं बल्कि इसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया का भी सहारा लेना शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में उन्होंने कुछ दिनों पूर्व झांसी की रानी के शादी का निमंत्रण कार्ड देखा तो उन्होंने उस शादी के निमंत्रण का प्रिंट इस उद्देश्य से निकालकर रख लिए ताकि उसे अपने संग्रह में शामिल कर सकें और लोगों को पता चल सके कि उस वक्त शादी के निमंत्रण कार्ड कैसे लिखे जाते थे.

यह भी पढ़ें:

Film City in UP: कांग्रेस के बाद अब अखिलेश ने बताया अपना प्रोजेक्ट, श्रेय लेने का लगाया आरोप

Weather Updates: यूपी के कई इलाकों में झमाझम बारिश के आसार, इन इलाकों के लिए अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव के चाचा अब नहीं कर पाएंगे व्हाट्सऐप मैसेज, कहा- अब 5,000 लोगों को गुडमॉर्निंग...
अखिलेश यादव के चाचा अब नहीं कर पाएंगे व्हाट्सऐप मैसेज, कहा- अब 5,000 लोगों को गुडमॉर्निंग...
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में मायावती चलीं विश्व हिन्दू परिषद् की राह! कहा- सपा-कांग्रेस को चाहिए...
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में मायावती चलीं विश्व हिन्दू परिषद् की राह! कहा- सपा-कांग्रेस को चाहिए...
यूपी चुनाव में किसके साथ गठबंधन करेंगे चंद्रशेखर आजाद? नगीना सांसद ने साफ कर दी तस्वीर
यूपी चुनाव में किसके साथ गठबंधन करेंगे चंद्रशेखर आजाद? नगीना सांसद ने साफ कर दी तस्वीर
माइक पर हाथ मारा, संवाददाता से की बदसलूकी! ABP के सवालों पर झुंझलाए कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
माइक पर हाथ मारा, संवाददाता से की बदसलूकी! ABP के सवालों पर झुंझलाए कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि

वीडियोज

Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Kirti Azad On Ram Mandir: 'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम सिंह जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, ZIM टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
The Odyssey First Review Out: क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
India-Indonesia Defence: जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
Mughal Era Markets: मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
Right Way To Drink Water: गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
Embed widget