एक्सप्लोरर

UP: 'उमर भी एक पत्थर दिखाई...', मुख्तार अंसारी के बेटे की गिरफ्तारी पर अफजाल अंसारी का बड़ा बयान

UP News: माफिया मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी की गिरफ्तारी पर गाजीपुर से सांसद अफजाल अंसारी ने कहा कि इससे न तो उमर के और न ही हमारे परिवार के हौसले कम होंगे.

माफिया मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी को पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के मामले में गिरफ्तार कर लिया. इस मामले पर गाजीपुर से सपा सांसद और मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी ने तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि उमर कुछ लोगों के रास्ते में पत्थर बन रहा था, इसलिए उसे गिरफ्तार किया गया है. 

अफजाल अंसारी से भतीजे उमर अंसारी की गिरफ्तारी को लेकर कई बड़े सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि उमर अपने बड़े भाई अब्बास अंसारी के सरकारी आवास पर था, जब पुलिस वाले उसे उठा ले गई. मैं दिल्ली पहुंचा तो पता चला. 

उमर की गिरफ्तारी पर और क्या बोले अफजाल अंसारी?

सपा सांसद ने कहा कि मुझे बताया कि एक मुकदमा उसी दिन शाम को लिखा गया है. उसी मुकदमे के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया है. करीब एक महीने पहले हमने एक एप्लीकेशन गाजीपुर एमपी एमएलए कोर्ट में इस बात के लिए दी गई थी कि कुछ प्रॉपर्टी पर पुलिस की रिपोर्ट के बाद डीएम ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क करने की कार्रवाई कर दी थी. 

उन्होंने कहा कि इस तरह की संपत्तियों को लेकर नियमों में प्रावधान है कि संबंधित व्यक्ति चाहे तो वो धारा 15 एक में डीएम को ही एप्लीकेशन दे और अगर वो संतुष्ट हो तो वो रिलीज कर सकते हैं, अगर नहीं तो वो उसे संबंधित कोर्ट में भेज सकते हैं, ताकि उस पर फैसला हो सके. 

अफजाल ने कहा कि इस मामले एफआईआर भी दारोगा ने उमर के खिलाफ लिखाई है. मामले की जांच भी वहीं करेगा और उनको गिरफ्तार करके भी दारोगा ही भेजेगा. पूरी तरह मनमानी हो रही है. 

गिरफ्तारी से नहीं टूटेगा उमर का हौसला- अफजाल अंसारी

अफजाल अंसारी ने कहा कि मऊ सीट पर अब्बास अंसारी की सदस्यता समाप्त हो गई है. इसलिए उस सीट पर चुनाव होगा. चुनाव हो तो ये कोई बात नहीं है लेकिन, चुनाव हो वो लोग जीत लें, उसके लिए रास्ते के पत्थर हटाए जाएंगे. उमर भी एक पत्थर दिखाई दे रहा था. इससे न उमर का हौसला टूटा है और न परिजनों का हौसला टूटा है, इससे हमारे अंदर और ऊर्जा आएगा. 

बता दें कि उमर अंसारी को रविवार रात को लखनऊ से गिरफ़्तार कर लिया गया था. इस मामले पर गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी एक बयान के मुताबिक उमर पर आरोप है कि उसने उत्तर प्रदेश गैंगस्टर अधिनियम के प्रावधानों के तहत जब्त की गई अपने परिवार की संपत्तियों को छुड़ाने के लिए अदालत में एक याचिका दायर करके अपना दावा सही साबित करने के लिये जाली दस्तावेज अदालत में पेश किए.

UP Weather: यूपी में कहर बनकर टूट रहा मानसून! आज भी 50 से ज्यादा जिलों बारिश और वज्रपात की चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुरजीत सिंह औजला का गृहमंत्री पर निशाना, 'ज्योतिषी की दुकान खोल लें'
गुरजीत सिंह औजला का गृहमंत्री पर निशाना, 'ज्योतिषी की दुकान खोल लें'
AI से तेज होगी अपराध की जांच, साक्ष्यों का सत्यापन जरूरी
AI से तेज होगी अपराध की जांच, साक्ष्यों का सत्यापन जरूरी
योगी सरकार की पहल, दिव्यांग बच्चों की शिक्षा बेहतर बनाने के लिए दिया प्रशिक्षण
योगी सरकार की पहल, दिव्यांग बच्चों की शिक्षा बेहतर बनाने के लिए दिया प्रशिक्षण
उत्तराखंड में विकास कार्यों के लिए 496 करोड़ की मंजूर, सीएम धामी का फैसला
उत्तराखंड में विकास कार्यों के लिए 496 करोड़ की मंजूर, सीएम धामी का फैसला

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP
UP MLC Election 2026: 'पोस्टर पॉलिटक्स' जारी...कौन किस पर भारी? | ABP News | UP Breaking | BJP | SP
Chitra Tripathi: अंगूर 'खट्टे' तो SIR पर कौन अटके-कौन 'भटके'! | Rahul Gandhi | BJP Vs Congress | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'इमरान खान का फैसला था...', Ex वाइफ ने तलाक पर बयां किया दर्द, कहा- 'हमने नाइंसाफी की'
'इमरान खान का फैसला था...', Ex वाइफ ने तलाक पर बयां किया दर्द, कहा- 'हमने नाइंसाफी की'
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget