एक्सप्लोरर

Ghazipur News: गाजीपुर में कई फायर स्टेशनों का निर्माण कार्य है अधूरा, अब लोगों ने रखी ये मांग

Ghazipur News: गर्मी बढ़ते ही किसानों की खड़ी फसल में आग लगने की घटना सामने आती है. गाजीपुर में सिर्फ तीन जगहों पर अग्निशमन विभाग मौजूद है. समय पर दमकल की गाड़ी नहीं पहुंचने से किसानों को नुकसान होता है.

Ghazipur Fire Department: गर्मी का मौसम शुरू होते ही अग्निशमन विभाग की महत्ता बढ़ जाती है. गर्मी के महीने में किसानों की मेहनत की रबी की फसल पक कर तैयार हो जाती है. फसल पकने के बाद खेतों में आग लगने की घटना में इजाफा हो जाता है. ऐसे में अग्निशमन विभाग एक विकल्प होता है जो किसानों की गाढ़ी कमाई को आग से बचा सके. गाजीपुर जनपद में कुल सात विधानसभा सीटें है. लेकिन सिर्फ तीन गाजीपुर, जमानिया और मोहमदाबाद में फायर स्टेशन का निर्माण कराया गया है.

लोगों को होती है परेशानी

अन्य क्षेत्रों में फायर स्टेशन नहीं होने के चलते लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है. ऐसे में आग लगी की घटना पर जिला मुख्यालय से घटनास्थल पर जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचती है तब तक या तो गांव वाले आग बुझा चुके होते हैं या फिर आग सब कुछ खत्म कर चुकी होती है.

UP Crime News: दिन में करते थे रैकी रात में देते थे चोरी की वारदात को अंजाम, 4 आरोपी गिरफ्तार

कई अग्निशमन विभाग का निर्माण अधूरा

जनपद गाजीपुर में कुल 1268 ग्राम सभाएं हैं. इन ग्राम सभाओं में आग लगने पर आग बुझाने के लिए अग्निशमन विभाग की स्थापना की गई है. लेकिन जनपद में मात्र 3 विधानसभा में ही अग्निशमन विभाग के फायर स्टेशन हैं. वहीं अगर हम सैदपुर विधानसभा की बात करें तो सैदपुर विधानसभा में 2014 से फायर स्टेशन बन रहा है लेकिन अभी कंप्लीट नहीं हो पाया. जिसके चलते यहां पर कभी भी आग लगने की घटना होने पर गाजीपुर से अग्निशमन विभाग की गाड़ी पहुंचती है.

वहां के स्थानीय नागरिक भी बताते हैं कि अगर यहां का फायर स्टेशन बन गया होता तो अब तक सैकड़ों किसानों की हर साल फसल आग से नहीं जली होती. इसलिए सैदपुर में फायर स्टेशन की बहुत ही जरूरत है. इतना ही नहीं जखनिया विधानसभा में भी फायर स्टेशन बनाए जाने का प्रस्ताव है लेकिन अभी तक यहां पर भी नहीं बन पाया है.

लोगों ने रखी ये मांग

जखनिया विधानसभा के सीकडी गांव में 2017 में डेढ़ करोड़ की लागत से निर्माण शुरू हुआ, लेकिन अभी तक इसका ढांचा खड़ा होने के बाद कार्य अभी तक पूरा नहीं हुआ है. वहीं अग्निशमन विभाग के अधिकारी अनिरुद्ध सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जखनियां तहसील क्षेत्र में आग लगने की घटना होने पर जिला मुख्यालय से जब तक गाड़ी पहुंचती है तब तक सब कुछ जलकर खत्म हो जाता है. इसके लिए इन लोगों ने कई बार शासन को पत्र भी लिखा है कि कम से कम प्रत्येक तहसील मुख्यालय पर फायर स्टेशन हो. जिससे किसी भी अप्रिय घटना की जानकारी होने पर कम से कम समय में पहुंचा जा सके. उन्होंने बताया कि उनके पास वाहनों की कोई कमी नहीं है लेकिन यहां पर मैन पावर की भारी कमी है.

कई पद हैं खाली

उन्होंने बताया कि सीएफओ का पद काफी दिनों से खाली चल रहा है. इसके अलावा एफएसओ का पांच पद है लेकिन कोई नियुक्ति नहीं है. एफएसएसओ का छह पद है जिसके सापेक्ष उनकी नियुक्ति है. इसके अलावा प्रधान अग्नि शामक 11 पद के सापेक्ष 9 की नियुक्ति है. ड्राइवरों की बात करें तो 11 के सापेक्ष मात्र चार ड्राइवर गाजीपुर जनपद में है. पांच बड़े वाहन भी हैं. ड्राइवरों की कमी के चलते कभी-कभी समय पर गाड़ी गंतव्य के लिए नहीं चल पाती है. ऐसे में इन सभी समस्याओं को लेकर शासन को लगातार पत्राचार किया जा रहा है और हमारी मांग है कि इन समस्याओं को जनहित में देखते हुए तत्काल इस पर कोई कार्रवाई की जाए.

ये भी पढ़ें-

Shamli News: कुख्यात बदमाश संजीवा जीवा के खिलाफ शामली प्रशासन की कार्रवाई, 20 बीघा जमीन कुर्क

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
UP Election 2027: बिजनौर की बढ़ापुर सीट पर SC और OBC तय करेंगे हार जीत! 2027 में जीत पाएगी सपा?
UP Election 2027: बिजनौर की बढ़ापुर सीट पर SC और OBC तय करेंगे हार जीत! 2027 में जीत पाएगी सपा?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget