एक्सप्लोरर

Ghazipur News: गाजीपुर में बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासन ने पहले से शुरू की तैयारी, डीएम ने दिए ये सख्त निर्देश

Ghazipur News: गाजीपुर में हर साल गंगा नदी के आसपास बाढ़ की परेशानी का सामना करना पड़ता है. ऐसे में जिला प्रशासन ने समय बाढ़ की तैयारी पर जोर दिया है. ताकि बाढ़ के समय तत्काल राहत पहुंचाई जा सके.

Ghazipur News: उत्तर प्रदेश के जनपद गाजीपुर में गंगा सहित कुल 9 नदियां बहती है. बारिश के मौसम के बाद जब गंगा का जल स्तर बढ़ने लगता है तो इन नदियों का जलस्तर भी बढ़ जाता है. जिसकी वजह से जनपद में बाढ़ की स्थिति बन जाती है. ऐसे में नदियों के आसपास के इलाके में उस वक्त अफरा तफरी मच जाती है. लेकिन इस बार जिला प्रशासन ने समय रहते तैयारी पर जोर दिया है यानी जो काम बाढ़ के समय विभाग करता था वो काम जिला प्रशासन ने अभी से करने के लिए कार्ययोजना बनाना शुरू कर दिया है.

बाढ़ से पहले तैयारी के लिए बैठक
जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में रायफल क्लब सभागार में जिला आपदा प्रबन्ध प्राधिकरण एवं बाढ़ स्टेयरिंग ग्रुप की बैठक संपन्न हुई. इस बैठक में जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारी को निर्देश दिया है कि बाढ़ प्रभावित गावों एवं बाढ़ कटान वाले क्षेत्रों का मौका मुआयना कर फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी कराई जाए. बाढ़ नियंत्रण के लिए इस बार बैठक में कई बिंदुओं पर तैयारी की जा रही है. जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को उनके विभाग से संबंधित तैयारियों को बाढ़ से पहले पूरा करने के लिए निर्देश दिए हैं. 

डीएम ने सभी आधिकारियों को दिए निर्देश

डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ को लेकर तहसील स्तर पर बाद बैठकें आयोजित की जाएं और अपने स्तर पर इसकी समीक्षा हो. इसके अलावा उन्होंने राजस्व बाढ़ प्रखण्ड और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बनाकर बाढ़ चौकियों की समीक्षा की और निर्देश दिए कि चौकियों को ऊंचे व सुरक्षित स्थानों पर स्थापित किया जाए, जिससे आवागमन सुगम हो और राहत एवं बचाव कार्य तत्काल हो सके. डीएम ने बाढ़ के दौरान पीड़ितों को प्रदान की जाने वाली किट व अन्य सुविधाओं के लिए समय से टेंडर आदि कराकर गुणवत्तापूर्ण आपूर्ति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए. 

यह भी पढ़े-  Hardoi: केंद्रीय मंत्री ने कहा-किसी एक धर्म का लाउडस्पीकर नहीं हटाया जा रहा, बाकी राज्य भी करें ऐसा, बिजली संकट पर क्या बोले?

बाढ़ से पहले निरीक्षण करने के निर्देश

डीएम ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि तहसील क्षेत्र के बाद क्षेत्रोंं का निरीक्षण करा लें ताकि बाढ़ से पहले ही कहां पर क्या करने की जरुरत है इसकी जानकारी मिल सके. और समय रहते इसकी सारी तैयारियां की जा सकें. उन्होने निर्देश दिया कि बाढ़ क्षेत्रों की सूची तैयार करा लें जिससे बाढ़ के दौरान राहत कार्य पहुंचाने में दिक्तत न हो. नालों का सत्यापन कर ये सुनिश्चित किया जाए कि बाढ़ प्रभावित ग्राम पंचायतों में सफाईकर्मियों की तैनाती अनिवार्य रूप से हो. बाढ़ के दौरान मवेशियों को चारे की दिक्कत न हो, मवेशियों को उच्च एवं सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने के लिए स्थल का चयन भी पहले से ही कर लिया जाए. 

स्वास्थ्य केन्द्रों पर आवश्यक दवाई की उपलब्धता

इसके साथ ही डीएम ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे टूटी हुई सड़कों का सर्वे कराकर उनकी मरम्मत बाढ़ से पहले करा लें ताकि बाढ़ के दौरान आने-जाने में दिक्कत न हो. पीड़ितों एवं राहत कैंपों में शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए उच्च स्थानों का चिन्हित कर नलों को ऊंचा कराने के निर्देश दिए गए. बाढ़ से प्रभावित होने वाले समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों और पीएचसी पर आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए. 

यह भी पढ़े-  UP Weather Forecast: यूपी में गर्मी का कहर, 9 शहरों में तापमान 45 के पार, बांदा में दर्ज हुआ देश में सबसे ज्यादा पारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget