एक्सप्लोरर

Ghazipur News: गाजीपुर के वीआईपी इलाके में चला बुलडोजर, अवैध निर्माण को किया गया जमींदोज

Uttar Pradesh: गाजीपुर में वीआईपी इलाके में पुलिस ने 3 लोगों के अवैध निर्माण को जमींदोज किया है. तहसीलदार को जानकारी देने के बाद यह कार्रवाई की गई.

UP News: सरकारी जमीनों पर अवैध रूप से कब्जा कर उस पर निर्माण करना कुछ लोगों के लिए शान की बात हो चुकी है. उन्हें नहीं पता कि अवैध काम अवैध ही होता है और जब उस पर प्रशासन की नजर पड़ती है तो उनको काफी नुकसान उठाना पड़ता है. ऐसा ही नजारा आज गाजीपुर (Ghazipur) के सदर कोतवाली क्षेत्र में देखने को मिला जब सदर कोतवाली के अंतर्गत फॉक्स गंज और गोरा बाजार में 3 लोगों के द्वारा नजूल लैंड की भूमि पर अवैध रूप से निर्माण कराया जा रहा था. जब इसकी जानकारी तहसीलदार को मिली तो तहसीलदार बुलडोजर लेकर पहुंचे तीनों लोगों के निर्माण को जमींदोज करा दिया.

गोरा बाजार इलाका वीआईपी क्षेत्र है

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सदर कोतवाली के अंतर्गत गोरा बाजार का इलाका है. ये इलाका वीआईपी इलाकों में शुमार होता है. इसकी वजह है कि इसी इलाके में पुलिस अधीक्षक सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारी निवास करते हैं. इस इलाके में सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण कराने के मामले सामने आते रहते हैं. ऐसा ही एक मामला गोरा बाजार और फॉक्स गंज इलाके में सामने आया जहां पर नजूल लैंड की भूमि पर एक दो नहीं बल्कि 3 लोगों के द्वारा अवैध निर्माण कराया गया था. इसकी जानकारी स्थानीय लेखपाल के माध्यम से तहसीलदार को दी गई. 

लेखपाल की जानकारी पर हुई कार्रवाई

जानकारी मिलने के बाद तहसीलदार तुरंत बुलडोजर लेकर अवैध निर्माण हटाने के लिए पहुंचे. इस दौरान यहां एक अवैध कब्जे जारी ने अपना खुद का अवैध निर्माण गिरवाना शुरू कर दिया. जबकि 2 लोगों का अवैध निर्माण तहसीलदार ने बुलडोजर लगाकर गिराया. तहसीलदार अभिषेक कुमार ने बताया कि अवैध निर्माण की जानकारी उन्हें लेखपाल के माध्यम से मिली थी. उन्होंने तत्काल एक्शन लेते हुए तीनों लोगों के अवैध निर्माण को गिरा दिया.

ये भी पढ़ेंः  बीजेपी ने गोला गोकर्णनाथ उपचुनाव के लिए जारी की स्टार प्रचारों की सूची, केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी का नाम गायब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर CS की अहम बैठक, आपदा प्लान होगा तैयार
कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर CS की अहम बैठक, आपदा प्लान होगा तैयार
आशु से लड़ते रहे इमरान, सहारनपुर सांसद के दामाद को अखिलेश ने जॉइन कराई सपा
आशु से लड़ते रहे इमरान, सहारनपुर सांसद के दामाद को अखिलेश ने जॉइन कराई सपा
प्रयागराज बारिश में डूबा तो केशव मौर्य हुए नाराज, नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल
प्रयागराज बारिश में डूबा तो केशव मौर्य हुए नाराज, नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
Embed widget