एक्सप्लोरर

Ghaziabad: गाजियाबाद में महिला ने 3 मासूम बच्चों के साथ जहर खाकर दी जान, आर्थिक तंगी से थी परेशान

Ghaziabad : गाजियाबाद में एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ जहर खाकर जान दे दी. खबर के मुताबिक महिला आर्थिक तंगी से काफी परेशान रहती थी, जिसके बाद उसने ये कदम उठा लिया.

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में एक महिला ने अपने तीन मासूम बच्चों के साथ जहर खाकर अपनी जान (Woman Committed Suicide By Consuming Poison) दे दी. महिला ने पहले अपने तीनों बच्चों को जहर दिया और उसके बाद खुद भी जहर खा लिया, जहर खाने की वजह से महिला और उसके सबसे छोटे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो बच्चियों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. मृतका अपने पूरे परिवार के साथ गाजियाबाद (Ghaziabad) के अमन विहार इलाके में रहती थी और आर्थिक तंगी (Financial Crisis) से गुजर रही थी जिसे देखते हुए उसने ये खौफनाक कदम उठा लिया. 
 
आर्थिक तंगी से थी परेशान
 
इस मामले में ट्रॉनिका सिटी के एसएचओ अरविंद पाठक ने एबीपी न्यूज को बताया की पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला ने अपने साथ अपने बच्चों को भी जहर दे दिया है. जिसके बाद पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल शुरू की, जिसमें ये बात सामने आई कि महिला आर्थिक तंगी से काफी परेशान थी. उसके पति को ट्यूबरक्लोसिस की बीमारी थी और वह काफी समय से पति को लेकर परेशान चल रही थी. इस वजह से वो काफी परेशान रहती थी और सदमे में आ गई थी. 
 
ससुर और जेठ को भी थी टीबी की बीमारी
 
बता दें कि महिला के पति के साथ उसके ससुर और जेठ को भी टीवी की बीमारी थी और इसी बीमारी ने उन दोनों की भी जान ले ली थी. उन दोनों की मौत के बाद जब महिला के पति को भी ट्यूबरक्लोसिस हुआ तो वह काफी डर गई जिसके बाद अपनी जीवन लीला को ही समाप्त करने के लिए ये खौफनाक कदम उठा लिया. 
 
महिला ने किया था प्रेम विवाह
 
घरवालों के मुताबिक महिला ने प्रेम विवाह किया था, दोनों मूलरूप से दिल्ली के ही रहने वाले थे और एक दूसरे को बेहद प्यार करते थे. उनके तीन बच्चे थे जिनमें एक बेटी 11 साल की थी, दूसरी बेटी की उम्र 6 साल और सबसे छोटा एक बेटा था जिसकी उम्र 3 साल थी.  चारों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सामने आ गई है जिसमें जहर खाने की वजह से ही मौत बताई गई है. 
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव से पहले सपा के इस सांसद पर शिकंजा कसेगी योगी सरकार? रिपोर्ट में आया नाम
यूपी चुनाव से पहले सपा के इस सांसद पर शिकंजा कसेगी योगी सरकार? रिपोर्ट में आया नाम
25 शादियां और करोड़ों की ठगी, पीड़ित महिलाएं पहुंची DM ऑफिस, मदद की गुहार
25 शादियां और करोड़ों की ठगी, पीड़ित महिलाएं पहुंची DM ऑफिस, मदद की गुहार
उत्तराखंड: 7 हजार बुजुर्गों की पेंशन पर खतरा! आधार लिंक नहीं तो नहीं मिलेगा पैसा
उत्तराखंड: 7 हजार बुजुर्गों की पेंशन पर खतरा! आधार लिंक नहीं तो नहीं मिलेगा पैसा
PDA बयान पर घिरे अखिलेश यादव, डिप्टी CM ब्रजेश-केशव ने दिया करारा जवाब
PDA बयान पर घिरे अखिलेश यादव, डिप्टी CM ब्रजेश-केशव ने दिया करारा जवाब

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
संसद में खत्म होगा गतिरोध? खरगे बोले- 'मुझे खुशी है कि अमित शाह....'
खरगे का दावा, 'चेयरमैन ने मंत्री से कहा अमित शाह की मौजूदगी पर विचार करें'
Embed widget