एक्सप्लोरर

Ghaziabad: रिटायर IPS का Deepfake वीडियो बनाकर बुजुर्ग के साथ ठगी, साइबर अपराधियों का नया कारनामा

Retired IPS Deepfake Video: मोबाइल फोन उठाने पर दूसरी तरफ नग्र महिला दिखाई दी. उन्होंने फौरन फोन को कट कर दिया. एक घंटे बाद शर्मा को व्हाट्सएप पर दूसरी वीडियो कॉल आई.

Ghaziabad Cyber Crime: डीपफेक की मदद से साइबर अपराधी अब आम लोगों को भी निशाना बनाने लगे हैं. गाजियाबाद में देश का पहला हैरान करने वाला मामला सामने आया है. साइबर अपराधियों ने उगाही के लिए रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी की आवाज और चेहरा इस्तेमाल कर वीडियो बनाया. वीडियो की मदद से अपराधियों ने बुजुर्ग के साथ ठगी की वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने बुधवार को बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद फौरन मुकदमा दर्ज कर लिया. क्लर्क के तौर पर काम करने वाले गोविंदपुरम निवासी अरविंद शर्मा ने हाल ही में पहला मोबाइल फोन खरीदकर फेसबुक अकाउंट बनाया. 4 नवंबर को जालसाजों ने फेसबुक वीडियो कॉल के जरिए उनसे संपर्क साधा.

डीपफेक वीडियो की मदद से बुजुर्ग को बनाया निशाना

फोन उठाने पर दूसरी तरफ नग्र महिला दिखाई दी. उन्होंने फौरन फोन को कट कर दिया. एक घंटे बाद शर्मा को व्हाट्सएप पर दूसरी वीडियो कॉल आई. इस बार एक वर्दीधारी उन्हें धमकी दे रहा था. पीड़ित शख्स की बेटी मोनिका ने शिकायत में बताया कि पुलिस की वर्दी में नजर आ रहे शख्स ने पिता को पैसों का भुगतान नहीं करने पर मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी. उसने ये भी चेतावनी दी कि पिता का महिलाओं से बात करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा. डरे हुए बुजुर्ग ने दामन को दाग से बचाने के लिए जालसाजों को बार-बार पैसे का भुगतान किया.

लगातार उगाही से खुदकुशी का आने लगा था विचार

जालसाजों की मांग पूरी करने के लिए पिता ने कंपनी से कर्ज भी लिया. बेटी ने बताया कि साइबर अपराधियों की वसूली से तंग आकर पिता खुदकुशी की सोचने लगे. 74 हजार रुपये का भुगतान करने के बाद पिता का धैर्य जवाब दे गया. आखिरकार शर्मा ने परिजनों को वारदात के बारे में बताया. परिजनों ने आईपीएस अधिकारी का पता लगाने के लिए गूगल पर सर्च किया.

पता चला कि वीडियो में पूर्व एडीजी प्रेम प्रकाश थे. परिजनों को यूपी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी की धमकी और उगाही पर यकीन नहीं हुआ. उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी. कविनगर एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मंगलवार को वरिष्ठ नागरिक से संपर्क साधा गया. मामले का भंडाफोड़ करने के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है. 

UP News: कैबिनेट मंत्री संजय निषाद को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत, केस वापसी की अर्जी मंजूर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
यूपी के इन 3 जिलों के दौरे पर रहेंगे CM योगी, करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की देंगे सौगात
यूपी के इन 3 जिलों के दौरे पर रहेंगे CM योगी, करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की देंगे सौगात
कांवड़ यात्रा पर CM योगी का बड़ा एक्शन प्लान, कहा- सुरक्षा से समझौता नहीं, अफवाहों पर होगी सख्ती
कांवड़ यात्रा पर CM योगी का बड़ा एक्शन प्लान, कहा- सुरक्षा से समझौता नहीं, अफवाहों पर होगी सख्ती
यूपी में उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत! फिर एक्टिव हुआ मानसून, कई जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत! फिर एक्टिव हुआ मानसून, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget