एक्सप्लोरर

गाजियाबाद: पुलिस ने किया डबल मर्डर का खुलासा, महिला ने साथी के साथ मिलकर रची थी खौफनाक साजिश

यूपी के गाजियाबाद में पुलिस ने डबल मर्डर का खुलासा कर दिया है. इस पूरी वारदात में एक महिला भी शामिल थी. वारदात में शामिल सोनू नाम के बादमाश को मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में मसूरी थाना क्षेत्र के शताब्दीपुरम में 2 महिलाओं की हत्या के साथ-साथ तीन मासूम बच्चों पर कातिलाना हमले के गुनहगार सोनू के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया. घायल बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बदमाश की सहयोगी उमा नाम की महिला को भी पुलिस ने धर दबोचा है.

पहचान जाहिर होने पर की हत्या बदमाश सोनू और उसकी सहयोगी उमा ने पहले से ही प्लानिंग कर अपने परिचित डॉली के यहां लूट की घटना को अंजाम दिया था. पहचान जाहिर होने पर दोनों ने 35 वर्षीय महिला डॉली की हत्या कर दी थी. इसी बीच घर में पहुंची 18 वर्षीय युवती अंशु की भी चाकू से गोदकर हत्या की गई थी. तीन बच्चों को भी चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था. बच्चे अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं.

पुलिस ने किया खुलासा पुलिस ने चंद घंटों में ही इस जघन्य हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी बदमाश सोनू को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है. पुलिस की गोली लगने से सोनू घायल हो गया है. बदमाश को नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. बदमाश के कब्जे से लूटे गए जेवरात, नकदी, तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की गई है.

महिला ने रची साजिश एसएसपी कलानिधि नैथानी ने जानकारी देते हुए बताया कि उमा नाम की महिला डॉली की रिश्तेदार लगती है और पूर्व परिचित है. इसी के चलते घर की भौगोलिक स्थिति के बारे में उसे पूरी जानकारी थी. उमा ने अपने मित्र सोनू के साथ लूट की घटना को अंजाम देने की साजिश रची थी. पुलिस ने मुठभेड़ के बाद सोनू नाम के बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही सहयोगी महिला उमा को भी गिरफ्तार करते हुए लूट का सामान बरामद कर लिया गया है.

ये भी पढ़ें:

उत्तराखंड में भारी तबाही, NTPC साइट से तीन शव बरामद, अब तक 10 लोगों की मौत

In Pics: ग्लेशियर टूटने से तबाह हुआ ऋषिगंगा पावर प्रोजेक्ट, 150 लोगों के लापता होने की आशंका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर: गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ा एक्शन, 2 आरोपियों की 65 लाख की संपत्ति कुर्क
रामपुर: गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ा एक्शन, 2 आरोपियों की 65 लाख की संपत्ति कुर्क
UP पंचायत चुनाव पर सपा का BJP पर हमला, कहा- हार के डर से टाले चुनाव
UP पंचायत चुनाव पर सपा का BJP पर हमला, कहा- हार के डर से टाले चुनाव
'दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने पर लगे रोक', अंकिता भंडारी के माता-पिता का धरना
'दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने पर लगे रोक', अंकिता भंडारी के माता-पिता का धरना
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
Embed widget