एक्सप्लोरर

उत्तराखंड में भारी तबाही, NTPC साइट से तीन शव बरामद, अब तक 10 लोगों की मौत

तपोवन पावर प्रोजेक्ट का डैम टूट गया है, जिसमें मजदूरों के बह जाने की आशंका जताई जा रही है. ऋषिकेश और हरिद्वार में भले ही आपदा का असर महसूस न किया गया हो, लेकिन इन शहरों को अलर्ट पर रखा गया है.

नई दिल्ली: उत्तराखंड के जोशीमठ के धौली गंगा घाटी में एक ग्लेशियर अचानक टूट गया. इसके बाद ऋषिगंगा पनबिजली परियोजना पर काम करने वाले कई मजदूरों के लापता होने की आशंका है. वहीं फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए आईटीबीपी और एसडीआरएफ के जवानों को प्रभावित इलाकों में भेजा गया है. आईटीबीपी ने कहा है कि चमोली के तपोवन इलाके में एनटीपीसी साइट से तीन शव बरामद हुए हैं. वहीं अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि की जा चुकी है.

उत्तराखंड को एक बार फिर से प्राकृतिक आपदा का सामना करना पड़ा है. यहां ग्लेशियर के टूटने के बाद कई नदियों में बाढ़ आ गई है. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने स्थिति का जायजा लिया. साथ ही बचाव और राहत कार्यों की निगरानी के लिए एक आपात बैठक बुलाई है. इस दौरान आईटीबीपी ने चमोली के तपोवन इलाके में एनटीपीसी साइट से तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है और उनके शव भी बरामद किए हैं. वहीं अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. साथ ही 100 से 150 लोगों के लापता होने की आशंका जताई जा रही है.

वहीं इस प्राकृतिक आपदा के बाद उत्तराखंड के चमोली के तपोवन क्षेत्र के रेनी गांव में सेना की चार टुकड़ी, दो मेडिकल टीम और एक इंजीनियरिंग टास्क फोर्स की तैनाती की गई है. सेना के हेलिकॉप्टर हवाई सर्वेक्षण कर रहे हैं. वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को चमोली जिले के तपोवन क्षेत्र में सेना और आईटीबीपी के जवानों के जरिए बाढ़ की स्थिति के बारे में जानकारी दी गई.

अलर्ट पर ऋषिकेश-हरिद्वार

बता दें कि तपोवन पावर प्रोजेक्ट का डैम टूट गया है, जिसमें मजदूरों के बह जाने की आशंका जताई जा रही है. ऋषिकेश और हरिद्वार में भले ही आपदा का असर महसूस न किया गया हो, लेकिन इन शहरों को अलर्ट पर रखा गया है. सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा है कि जिस जगह पर ग्लेशियर टूटा है, वहां इंसानों की बस्तियां तो बहुत ज्यादा नहीं थीं, लेकिन कई बिजली परियोजनाएं इससे प्रभावित हुई हैं. वहीं सरकार ने क्षेत्र के लोगों से गंगा नदी के पास न जाने की अपील की है.

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी और गृहमंत्री ने ग्लेशियर टूटने पर सीएम रावत से की बात, बोले- पूरा देश उत्तराखंड के साथ भागो... टूट गया... उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने का भयावह मंजर, देखें Video

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP: लखनऊ कांग्रेस मारपीट के मामले ने पकड़ा तूल, ममता चौधरी दिल्ली तलब
UP: लखनऊ कांग्रेस मारपीट के मामले ने पकड़ा तूल, ममता चौधरी दिल्ली तलब
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में फिर टली सुनवाई, अब 16 अक्टूबर को होगी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में फिर टली सुनवाई, अब 16 अक्टूबर को होगी
गोरखपुर में मिशन शक्ति के छठे चरण का आगाज, CM योगी ने दिखाई रैली को हरी झंडी
गोरखपुर में मिशन शक्ति के छठे चरण का आगाज, CM योगी ने दिखाई रैली को हरी झंडी
'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget