एक्सप्लोरर

गाजियाबाद में जम्मू कश्मीर के तीन सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार, मीट फैक्ट्री में परिजनों के हथियार के साथ कर रहे थे नौकरी

Ghaziabad Police Action: जम्मू कश्मीर पुलिस की सूचना पर गाजियाबाद पुलिस ने एक सिक्योरिटी एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की है. इस एजेंसी में काम करने वाले गॉर्ड दूसरे का हथियार इस्तेमाल करते थे.

Ghaziabad News Today: गाजियाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जम्मू कश्मीर के रहने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. यह तीनों मीट फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड का काम कर रहे हैं. सिक्योरिटी गार्ड का काम करते हुए जो हथियार यह इस्तेमाल कर रहे हैं, उसका लाइसेंस इनके नाम पर ना होकर इनके परिजनों के नाम पर है.

दरअसल, गाजियाबाद के मसूरी थाना पुलिस को इस संबंध में इनपुट मिला था. इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस लगातार कार्रवाई करने में जुटी है. इसी क्रम में मसूरी थाने की पुलिस ने जम्मू कश्मीर के रहने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इसकी वजह यह है कि ये तीनों मीट फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड का काम करते हुए जिस हथियार का इस्तेमाल करते थे, उसका लाइसेंस इनके परिजनों नाम पर रजिस्टर्ड है. पुलिस इस तरह के अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है. 

दूसरे का हथियार करते थे इस्तेमाल
इस संबंध में गाजियाबाद डीसीपी सुरेन्द्रनाथ तिवारी ने बताया कि जम्मू कश्मीर पुलिस से इनपुट मिलने के बाद पुलिस लगातार अभियान चला रही है. दरअसल जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले से फरार एक आरोपी को जम्मू कश्मीर पुलिस ने मसूरी से पकड़ा था, जो यहां सिक्योरिटी गार्ड का काम कर रहा था.

गाजियाबाद डीसीपी सुरेन्द्रनाथ तिवारी ने बताया कि इस घटना के बाद पुलिस ने सघन अभियान चलाकर कर जम्मू कश्मीर के ऐसे 4 लोगों को गिरफ्तार किया है, जो बिना लाइसेंस के यहां सिक्योरिटी एजेंसी चला रहे थे. उन्होंने बताया कि इस सिक्योरिटी एजेंसी में अधिकतर गार्ड जम्मू कश्मीर के थे. 

डीसीपी सुरेन्द्रनाथ तिवारी ने आगे बताया कि इनकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जब सिक्योरिटी गार्डों की छानबीन करनी शुरू की, तो जम्मू कश्मीर के रहने वाले तीन ऐसे सिक्योरिटी गार्ड पकड़े गए जो नौकरी तो हथियारों के साथ कर रहे हैं, लेकिन हथियार का लाइसेंस उनके नाम नहीं है.

पुलिस ने बरामद किए ये हथियार
गाजियाबाद डीसीपी सुरेन्द्रनाथ तिवारी ने आगे बताया कि गिरफ्तार तीनों सिक्योरिटी गार्ड जम्मू कश्मीर के पुंछ के रहने वाले हैं, जिनकी पहचान  दाऊद खान, मुख्तार और आजाद खान के रुप में हुई है. इनके कब्जे से पुलिस ने एक रिवाल्वर 32 बोर, 9 कारतूस, 12 बोर की दो बंदूक और इसके 14 कारतूस बरामद किए हैं.

उन्होंने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया है कि सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी के दौरान दाऊद और मुख्तार अपने पिता के लाइसेंस का जबकि आजाद अपने भाई के लाइसेंस के हथियारों का प्रयोग करके यहां नौकरी कर रहे था. उन्होंने बताया कि पुलिस का ये अभियान आगे भी जारी रहेगा.

ये भी पढ़ें: UP News: प्रयागराज में ई-रिक्शा और टैक्सी वाहन चालकों के लिए बड़ी खबर, नहीं ले पाएंगे इससे ज्यादा किराया, रेट तय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Firozabad News: डॉक्टर भी रह गए हैरान! कोबरा को डिब्बे में बंद कर ट्रॉमा सेंटर पहुंचा युवक
फिरोजाबाद में डॉक्टर भी रह गए हैरान! कोबरा को डिब्बे में बंद कर ट्रॉमा सेंटर पहुंचा युवक
हरिद्वार में सीएम धामी का ऐलान, कुंभ होगा दिव्य और भव्य, बद्रीनाथ चढ़ावा मामले में नहीं बख्शे जाएंगे दोषी
हरिद्वार में सीएम धामी का ऐलान, कुंभ होगा दिव्य और भव्य, बद्रीनाथ चढ़ावा मामले में नहीं बख्शे जाएंगे दोषी
अखिलेश यादव को लगा किसका श्राप! ओम प्रकाश राजभर ने बताया क्यों 9 साल से हैं सत्ता से बाहर?
अखिलेश यादव को लगा किसका श्राप! ओम प्रकाश राजभर ने बताया क्यों 9 साल से हैं सत्ता से बाहर?
'छापा मारना चाहिए...', सपा के पूर्व विधायक के यहां ED रेड पर क्या बोले अखिलेश यादव?
'छापा मारना चाहिए...', सपा के पूर्व विधायक के यहां ED रेड पर क्या बोले अखिलेश यादव?

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
US-Iran War LIVE: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Live: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget