एक्सप्लोरर

BSF नाम से संगठन बनाकर लोगों से की ठगी, सदस्यों की दी सैनिकों की वर्दी, आरोपी गिरफ्तार

Ghaziabad Fraud Case: गाजियाबाद पुलिस ने एक संस्था का खुलासा किया है, जो फर्जी पुलिस और अर्ध सैनिक बलों की वर्दी देकर लोगों से ठगी करती थी. फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है.

Ghaziabad News Today: गाजियाबाद में BSF नाम से संगठन चलाने वाली संस्था का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए संस्था के अध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया है. अपने साथ जुड़ने वाले लोगों को यह संस्था पुलिस या अर्ध सैनिक बलों जैसी वर्दी देती थी. इसके अलावा अन्य माध्यमों से अवैध ढंग से धन अर्जित करते थे.

दरअसल, इसका खुलासा सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो से हुआ है. गाजियाबाद पुलिस ने जब इस मामले में जांच शुरू की तो दंग रह गई. संस्था स्वंय से जुड़ने वाले सदस्यों को वर्दी और और आई कार्ड देती है, जिस पर बिना अनुमति के आईकार्ड पर होम मिनिस्ट्री गवर्नमेंट आफ इंडिया और अन्य सरकारी संगठन के नाम लिखे जाते हैं.

BSF के नाम पर ठगी
इसकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई. पुलिस ने इस संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया है. इस संस्था का नाम वसुंधरा संरक्षण फाउंडेशन है, जिसका शॉर्ट नेम इन्होंने बीएसएफ कर लिया था. पुलिस अब इस मामले में गहनता से जांच में जुटी है कि कितने लोगों के साथ इन्होंने ठगी की है.

पुलिस ने क्या कहा?
इस संबंध में इंदिरापुरम एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था. इस वीडियो में एक संस्था अपने सदस्यों को पुलिस या अर्ध सैनिक बलों जैसी वर्दी पहना रही है. उन्होंने कहा कि जब इस वीडियो की गहनता से जांच की गई तो पता चला कि संगठन का नाम वसुंधरा संरक्षण फाउंडेशन है.

एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि जांच में यह भी पता चला कि यह संस्था अपने साथ जुड़ने वाले सदस्यों को पुलिस और अर्धसैनिक बलों जैसी वर्दी पहनाती है और ऐसा ही प्रचारित करती है. उन्होंने बताया कि यह संस्था अपने छोटे नाम बीएसएफ के माध्यम से लोगों को गुमराह करती है. साथ ही इससे यह धन भी अर्जित करते हैं. 

सरकारी संस्थान के नाम पर दी ID
इंदिरापुरम एसीपी के मुताबिक, संस्था अपने सदस्यों को पुलिस या अर्ध सैनिक बल का सदस्य ही बताती है. अपने संस्था में जुड़ने वाले सदस्यों को यह एक आई कार्ड भी देते हैं, जिसमें बिना किसी अनुमति के होम मिनिस्ट्री गवर्नमेंट आफ इंडिया या किसी अन्य सरकारी संगठन का नाम लिखा होता है.

इंदिरापुरम एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया बताया कि पूरे मामले की गहनता से जांच के बाद संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष यादराम आर्य को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस मामले में इंदिरापुरम थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है. आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है.

ये भी पढ़ें: यूपी के इस शहर में मस्जिद का अवैध हिस्सा ध्वस्त, 8 घंटे चला बुलडोजर, CM योगी से की थी शिकायत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget