एक्सप्लोरर

Ghaziabad News: गाजियाबाद में मोबाइल लूट के दौरान छात्रा को चलते ऑटो से खींचा, पुलिस ने मुठभेड़ कर किया गिरफ्तार

Ghaziabad Crime: यूपी के गाजियाबाद में मोबाइल लूट की घटना में पुलिस की बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई, जिसमें एक आरोपी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया.

Ghaziabad Mobile Loot: यूपी के गाजियाबाद में कॉलेज से लौट रही छात्रा से दो बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल लूटने की कोशिश और उसे चलते ऑटो से सड़क पर गिरा दिया था, जिसमें वो बुरी तरह घायल हो गई, जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों बदमाशों को मसूरी थाना क्षेत्र में घेर लिया. मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली से एक आरोपी घायल हो गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया. 

खबर के मुताबिक ये छात्रा गाजियाबाद के कॉलेज से हापुड़ अपने घर ऑटो से लौट रही थी, तभी रास्ते में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर डासना के पास दो बाइक सवार बदमाशों ने उसके मोबाइल लूटने की कोशिश की, छात्रा ने जब इसका विरोध किया तो इन बदमाशों ने उसे ऑटो से खींचकर सड़क पर गिरा दिया, जिससे वो बुरी तरह घायल हो गई. जिसके बाद छात्रा की सहेली और ऑटो ड्राइवर उसे पिलखुवा के अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए छात्रा को गाजियाबाद रेफर कर दिया गया. छात्रा अब भी जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है.
 
पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी गिरफ्तार
परिजनों की शिकायत के बाद गाजियाबाद पुलिस ने बदमाशों की सघन तलाशी के अभियान चलाया. इस बीच 28 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली कि दो संदिग्ध बाइक पर सवाल होकर ग्राम मटियाला से ग्राम सिकरोड़ा नई आवादी की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते से गुजरने वाले हैं, जिसके बाद पुलिस ने उनकी घेराबंदी की योजना बनाई और उन्हें घेर लिया. पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई और वो घायल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया, वहीं दूसरा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया. 

दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
इस बारे में जानकारी देते हुए एसीपी मसूरी नरेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को थाना क्षेत्र मसूरी में एक माबाइल छीनने की घटना हुई थी, जिसमे छात्रा को गंभीर चोटें आई हैं. पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बलवीर उर्फ बोबिल बताया है. आरोपी ने स्वीकार किया है कि उसने अपने साथी जीतू उर्फ जितेन्द्र के साथ छात्रा से मोबाइल लूट की घटना को अंजाम दिया था. आरोपी के पास से पीड़िता का मोबाइल, एक देशी कट्टा और एक कारतूस बरामद हुआ है, दूसरे आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है. 

पुलिस इस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है. पुलिस के मुताबिक इन बदमाशों का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगालने की कोशिश की जा रही है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

Lok Sabha Elections 2024: बिहार से 5 बार सांसद रहे नीतीश कुमार,फूलपुर में ही जदयू क्यों तलाश रही जमीन? ये है 5 बड़ी वजह!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'क्या पहले कानून नहीं था...', अखिलेश के चाचा राम गोपाल यादव ने PM मोदी के आश्वासन पर उठाए सवाल
'क्या पहले कानून नहीं था...', अखिलेश के चाचा राम गोपाल यादव ने PM मोदी के आश्वासन पर उठाए सवाल
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे, जानें पूरी डिटेल
महोबा में गुंडागर्दी और दबंगई, पुरानी रंजिश में ट्रक ड्राइवर को पेड़ से बांधकर पीटा
महोबा में गुंडागर्दी और दबंगई, पुरानी रंजिश में ट्रक ड्राइवर को पेड़ से बांधकर पीटा
झांसी के रेस्टोरेंट के अंदर फायरिंग, LLB छात्र को मारी गोली; पुलिस बोली- जल्द होगी गिरफ्तारी
झांसी के रेस्टोरेंट के अंदर फायरिंग, LLB छात्र को मारी गोली; पुलिस बोली- जल्द होगी गिरफ्तारी

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे, जानें पूरी डिटेल
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Embed widget