एक्सप्लोरर

JEE Main 2023: 100 पर्सेंटाइल लाने वाले मलय केडिया हमेशा से रहे हैं टॉपर, कैंब्रिज से रिसर्च कर करना चाहते हैं ये काम

Success Story: मलय ने पहली बार कक्षा चार में मैथमेटिक्स ओलंपियाड में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहली रैंक हासिल की थी. मलय को जयपुरिया स्कूल से कक्षा छह से 12 तक स्कॉलशिप मिला.

JEE Main 2023 Result: गाजियाबाद (Ghaziabad) के मलय केडिया ने जेईई मेन(2023) परीक्षा के परिणाम में 100 फीसदी अंकों के साथ अखिल भारतीय रैंक में चौथा स्थान हासिल कर जिले का नाम रौशन किया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने शनिवार को तड़के सुबह जेईई में (2023) का रिजल्ट जारी किया. परीक्षा का आयोजन 10 अप्रैल को किया गया था, जिसमें वसुंधरा के सेठ जयपुरिया स्कूल में पढ़ने वाले मलय ने चौथी रैंक हासिल कर जिले में टॉप किया है.

जेईई परीक्षा में ऑल इंडिया में चौथा स्थान हासिल कर करने वाले मलय बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल रहे हैं. बता दें कि, मलय को 9वीं में ही उनके पैरेंट्स ने कोटा में तैयारी के लिए भेज दिया था, लेकिन मार्च 2020 में पूरे देश में लॉकडाउन लग गया ऐसे में मलय को अपने परिवार से दूर एक अलग जगह पर रहना पड़ा.

वहीं मलय कहते हैं कि, किसी शहर में बिल्कुल अकेले रहना जहां आपका कोई दोस्त न हो मानसिक रूप से बहुत परेशान करने वाला होता है. मैं घर आने के लिए बहुत परेशान था, सभी लोग ये कहने लगे कि कोटा में ऐसा कुछ भी नहीं है जो अपने घर से नहीं पाया जा सकता है. वहीं लॉकडाउन के दौरान मलय कोटा से गाजियाबाद एक महीने बाद वापस आ पाए. इसके बाद मलय ने 2022 एक प्राइवेट कोचिंग इंस्टीट्यूट में एडमिशन लिया और हर दिन 12 घंटे पढ़ाई करके जेईई मेन्स में 99.99 परसेंटाइल हासिल किए, लेकिन वो अपने इस नंबर से खुश नहीं थे. इसलिए उन्होंने दोबारा टेस्ट दिया और बीते शनिवार को आए रिजल्ट में मलय ने 100 परसेंटाइल स्कोर हासिल किया जिसमें मलय का पूरे देश में AIR-4 आया है.

हमेशा से रहे हैं टॉपर
वहीं मलय के पिता भास्कर केडिया ने बताया कि मलय पहली बार कक्षा चार में मैथमेटिक्स ओलंपियाड में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहली रैंक हासिल की थी.  पढ़ाई में अव्वल रहने की वजह से मलय को जयपुरिया स्कूल से कक्षा छह से 12 तक स्कॉलशिप मिला. कक्षा में हर साल टॉपर रहने पर बेस्ट स्टूडेंट का अवार्ड भी मिल चुका है. उन्होंने बताया कि वर्ष 2020 में मलय का जूनियर साइंस ओलंपियाड में चयन हो गया था, मगर कोविड की वजह से भारत सरकार ने कार्यक्रम बंद कर दिया था. इसकी वजह से मलय भारत का नेतृत्व नहीं कर सके. वहीं पिछले साल मलय ने एस्ट्रोनोमिक ओलपियाड में भारत की टीम के साथ जोर्जिया में नेतृत्व किया था. इस साल केमेस्ट्री ओलंपियाड में चयन हुआ है. उनके पिता का कहना है कि, मलय सुबह आठ बजे पढ़ाई के लिए घर से निकलते थे और रात के आठ बजे तक पढ़ाई में मशगूल रहते थे. 

मलय ने बताया अपना सक्सेस मंत्रा
मलय ने बतया कि वो ज्यादातर एनसीईआरटी के सिलेबस पर फोकस करते थे. इसके साथ ही वो अपने कोचिंग इंस्टीट्यूशन के स्टडी मैटेरियल को फॉलो करते थे. साथ ही लगातार कई तरीके के सैंपल पेपर को सॉल्व किया. मलय ने आगे बताया कि, घर पर रहकर पढ़ना मेरे लिए काफी फायदेमंद रहा. मैं अपने परिवार के साथ था और मम्मी से बात करना मेरे लिए एक थेरेपी सेशन जैसा हुआ करता था, जो मेरे लिए एनर्जी का काम करता था. मलय  आगे आईआईटी मुंबई से कंप्यूटर साइंस ट्रेड से बीटेक करना चाहते हैं और ग्रेजुएशन के बाद कैंब्रिज के एमआईटी से आर्टीफियल इंटेलिजेंस में रिसर्च करना चाहते हैं. जिससे देश की समस्याओं का समाधान करने में मदद कर कर सकें. बता दें कि, एनटीए की ओर से जेईई मेंस परीक्षा का आयोजन 10 अप्रैल को किया गया था. इससे पहले जेईई प्री की परीक्षा 30 जनवरी को हुई थी. इसके बाद अब जेईई एडवांस की परीक्षा चार जून को होगी.

UP Nikay Chunav 2023: लखनऊ, कानपुर और वाराणसी का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव का बड़ा दावा, जनता से की ये अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget