एक्सप्लोरर

गाजियाबाद: वायरल ऑडियो में सामने आया योगी सरकार के इस मंत्री का नाम, भ्रष्टाचार को लेकर पूर्व सीएमएस दीपा त्यागी और वार्ड बॉय की कथित बातचीत का मामला

गाजियाबाद जिला सरकारी अस्पताल में तैनात रहीं महिला सीएमएस दीपा त्यागी और वार्ड बॉय विनोद के बीच का तथाकथित ऑडियो वायरल हो रहा है. ऑडियो में मंत्री अतुल गर्ग का नाम भी सामने आया है.

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक ऑडियो वायरल होने के बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया है. वायरल ऑडियो गाजियाबाद की महिला अस्पताल की पूर्व सीएमएस दीपा त्यागी और वार्ड बॉय विनोद का बताया जा रहा है. ऑडियो में दीपा त्यागी जिला अस्पताल के सीएमएस से लेकर स्वास्थ्य राज्यमंत्री तक पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रही हैं. आरोपों के घेरे में वर्तमान में जिला अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर अनुराग भार्गव भी हैं.

वायरल हुआ ऑडियो गाजियाबाद जिला सरकारी अस्पताल में तैनात रहीं महिला सीएमएस दीपा त्यागी और वार्ड बॉय विनोद के बीच का तथाकथित ऑडियो वायरल हो रहा है. ऑडियो में वर्तमान में राजधानी लखनऊ में स्वास्थ्य विभाग के अपर निदेशक पद पर तैनात डॉक्टर दीपा त्यागी सरकारी अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर अनुराग भार्गव से लेकर स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग तक भ्रष्टाचार का आरोप लगा रही है.

आवाज होने से किया इनकार ऑडियों वायरल होने के बाद एबीपी गंगा के संवाददाता विपिन तोमर ने फोन पर लखनऊ में डॉक्टर दीपा त्यागी से बात की. उन्होंने कहा कि वो इस मामले को लेकर लखनऊ के थाना वजीरगंज में मुकदमा दर्ज करवा रही हैं और ये उनके खिलाफ एक साजिश है. उन्होंने ऑडियो में अपनी आवाज होने से इनकार कर दिया.

आरोपों से किया इनकार वहीं, जिला अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर अनुराग भार्गव ने इस तरह के आरोपों से साफ इनकार कर दिया है. उनके मुताबिक उनके कार्यकाल में किसी तरह का कोई भी भ्रष्टाचार नहीं हुआ है.

जांच की मांग गाजियाबाद सदर सीट से विधायक और प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री अतुल गर्ग के लखनऊ में होने के कारण उनकी प्रतिक्रिया इस मामले पर अभी नहीं मिल पाई है. कोरोना जैसी आपदा के समय इस तरह का ऑडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ विभाग में हड़कंप मच गया है. प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य राज्य मंत्री पर भी गंभीर आरोप लगे हैं. सोशल एक्टिविस्ट नुतन ठाकुर ने भी इस मामले की जांच की मांग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की है. उन्होंने मेल भेजकर ये जानकारी दी है.

यह भी पढ़ें:

मायावती का योगी पर तंज, कहा- संत की सरकार में नहीं सुरक्षित हैं संत, सुरक्षा बढ़ाए सरकार

UP: कॉलेज कैम्पस के अंदर लड़की से रेप, पैसे छीने, वीडियो बनाया, परीक्षा ड्यूटी में पुलिस भी थी मौजूद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget