एक्सप्लोरर

गाजियाबाद: अवैध खनन पर निजी सोसायटी में प्रशासन की छापेमारी, जेसीबी मशीन-डंपर जब्त

गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में एक निजी सोसायटी में अवैध खनन के बाद एसडीएम की छापेमारी से हड़कंप मच गया. इस कार्रवाई के दौरान खनन से जुड़ी मशीनें भी बरामद हुई हैं.

गाजियाबाद. गाजियाबाद में कई जगह से आ रही अवैध खनन के शिकायत के बाद एसडीएम सदर ने खनन अधिकारी और पुलिस के साथ छापेमारी की. खुद एसडीएम ने माना कि कई जगह संदिग्ध खनन चल रहा था. टीम ने मौके से कई लोगों को हिरासत में लिया है, साथ ही जेसीबी मशीन, ट्रक और डंपर भी जब्त किये.

जिले के सिहानीगेट थाना क्षेत्र अंतर्गत राजनगर एक्सटेंशन स्थित निजी सोसायटी निर्माणाधीन है. यहां शिकायतों के बाद गाजियाबाद के एसडीएम सदर प्रशांत तिवारी ने छापेमारी की. तिवारी के मुताबिक उनको सूचना मिली थी कि यहां चोरी छिपे अवैध खनन चल रहा है. खनन कर रहे लोगों को हिरासत में लिया है. साथ ही काफी संख्या में जेसीबी मशीन, डंपर भी जब्त किये गये हैं. आपको बता दें कि प्रदेश में काफी जगह अवैध खनन की खबरें आती रहती हैं. कई जगह अवैध खनन पकड़ने गई टीमों पर हमला तक हुआ है. एसडीएम के मुताबिक हिरासत में लिये गये लोगों ने कुछ कागज दिखाए हैं, उनकी जांच की जा रही है. अगर ये कागज गलत पाए जाते हैं तो ना सिर्फ जुर्माना होगा बल्कि कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

गाजियाबाद में अब तक यमुना नदी से सटे इलाकों में बालू के खनन की खबरें आती थीं लेकिन अब खनन माफियाओं ने निर्माणाधीन बन रही सोसायटी में भी अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं. आपको बता दें कि फिलहाल गाजियाबाद और उसके आसपास में बड़ी संख्या में निर्माण कार्य चल रहा है, ऐसे में मिट्टी के दाम आसमान छू रहे हैं. अब सवाल ये भी है कि प्रशासन की इस कार्रवाई से खनन माफियाओं के हौसले टूटते हैं या नहीं. एसडीएम की टीम में जिला खनन अधिकारी और पुलिस के लोग भी शामिल थे. फिलहाल इस मामले की जांच चल रही है.

वहीं बड़ा सवाल ये भी है कि क्या जिन निर्माणधीन सोसायटी में ये खनन हो रहा था, क्या दोषी पाए जाने पर उनपर भी कार्रवाई होगी. वहीं अधिकारियों का ये भी कहना है कि वे इस मामले में मिनिस्ट्री ऑफ हाउसिंग एंड डेवलपिंग की गाइड लाइन्स का भी अध्ययन कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें.

हवाई चप्पल पहने मजदूरों को हवाई जहाज से उनके घर भेजकर सियासी चक्रव्यूह में घिरे सदी के महानायक, पार्टियों में छिड़ा संग्राम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी बोले- 'कभी नारी सुरक्षा के सवालों से घिरा यूपी अब बना सामर्थ्य की नई पहचान'
CM योगी बोले- 'कभी नारी सुरक्षा के सवालों से घिरा यूपी अब बना सामर्थ्य की नई पहचान'
यूपी में बिजली आउटसोर्स कर्मी को लेकर बड़ा फैसला, इस उम्र तक कर सकेंगे काम
यूपी में बिजली आउटसोर्स कर्मी को लेकर बड़ा फैसला, इस उम्र तक कर सकेंगे काम
वाराणसी का मशहूर औरंगाबाद हाउस, कभी तय होती थी पूरे UP की राजनीति
वाराणसी का मशहूर औरंगाबाद हाउस, कभी तय होती थी पूरे UP की राजनीति
'लाल टोपी ने मुसलमान को सिर्फ...', ओवैसी ने अखिलेश पर साधा निशाना
'लाल टोपी ने मुसलमान को सिर्फ...', ओवैसी ने अखिलेश पर साधा निशाना

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
यूपी में बिजली आउटसोर्स कर्मी को लेकर बड़ा फैसला, इस उम्र तक कर सकेंगे काम
यूपी में बिजली आउटसोर्स कर्मी को लेकर बड़ा फैसला, इस उम्र तक कर सकेंगे काम
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget