एक्सप्लोरर

Ghaziabad Corona Cases: गाजियाबाद में कोरोना की तीसरी लहर में हुई पहली मौत, अबतक के सबसे ज्यादा केस भी हुए दर्ज

गाजियाबाद में रविवार को एक कोरोना मरीज की मौत हो गई. कोरोना की तीसरी लहर में गाजियाबाद में यह पहली मौत है. वहीं 2,103 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए, जो जिले में एक दिन में सबसे अधिक केस है.

Ghaziabad Corona Cases: दिल्ली से सटे और एनसीआर में आने वाले शहर गाजियाबाद में भी कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. इस बीच रविवार को एक कोरोना मरीज की मौत हो गई. कोरोना की तीसरी लहर में गाजियाबाद में यह पहली मौत है. वहीं 2,103 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए, जो जिले में एक दिन में सबसे अधिक केस है. वहीं 11 जनवरी को 1,679 मामले दर्ज किए गए थे. इससे पहले जिले में पिछले साल 30 अप्रैल को सबसे ज्यादा मामले मिले थे, जब 1,375 लोग कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव आए थे.

स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार जिले में अब तक कोरोना से 462 लोगों की मौत हो चुकी है. अधिकारियों ने बताया कि मोदीनगर के रहने वाले 55 साल के शख्स का मेरठ के एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था और वह लीवर की गंभीर बीमारी से भी पीड़ित था. हालत बिगड़ने के बाद उन्हें 9 जनवरी को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और 12 जनवरी को कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया था.

18 जून के बाद गाजियाबाद में हुई कोरोना से पहली मौत

जिला निगरानी अधिकारी डॉ आरके गुप्ता ने बताया कि अस्पताल में भर्ती शख्स की इलाज के दौरान मौत हो गई. पिछले साल 18 जून के बाद गाजियाबाद में कोरोना से यह पहली मौत थी. वर्तमान में जिले भर के अलग-अलग अस्पतालों में 80 मरीजों का इलाज चल रहा है, जिनमें से कम से कम सात मरीजों को अब तक ऑक्सीजन सपोर्ट की जरूरत पड़ी है. जिले में 11,211 एक्टिव मरीज हैं.

गौतम बुद्ध नगर में रविवार को मिले थे 1,498 मामले

दूसरी तरफ गौतम बुद्ध नगर में रविवार को 1,498 नए मामले सामने आए, जिससे जिले के सक्रिय मामलों की संख्या रविवार को 12,705 हो गई. 150 से अधिक मरीज वर्तमान में अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि जिले में अब तक 1,569 को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई. इस बीच नोएडा से बीजेपी विधायक पंकज सिंह भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए. वहीं यूपी में रविवार को 17,185 नए मामले सामने आए.

यह भी पढ़ें-

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी यह पार्टी, ओपिनियन पोल में सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

UP Election 2022: बाहुबली अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन लड़ेंगी इलाहाबाद वेस्ट सीट से चुनाव, AIMIM ने दिया टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
'ये मर्डर है...', सपा नेता अबू आजमी ने उठाए UP की एनकाउंटर नीति पर सवाल
'ये मर्डर है...', सपा नेता अबू आजमी ने उठाए UP की एनकाउंटर नीति पर सवाल
मुरादाबाद में अधिकारियों ने कावड़ियों पर बरसाए फूल, वितरित किए फल
मुरादाबाद में अधिकारियों ने कावड़ियों पर बरसाए फूल, वितरित किए फल
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
Tips For Blood Sugar Control: खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
Embed widget