एक्सप्लोरर

गाजियाबाद में जाम का होगा स्थायी समाधान, प्राधिकरण और ट्रैफिक पुलिस ने मिलाया हाथ, जानें- तैयारी

Ghaziabad News: गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में लोगों को घंटों जाम की समस्या से दो चार होना पड़ता है, जिसे देखते हुए प्राधिकरण और ट्रैफिक पुलिस ने संयुक्त पहल की है.

त्तर प्रदेश के गाजियाबाद में लगातार बढ़ती ट्रैफिक जाम की समस्या को दूर करने और नागरिकों को सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के लिए गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने बड़ा कदम उठाया है. जिसके बाद प्राधिकरण अब ट्रैफिक पुलिस के साथ इसका स्थायी समाधान निकालने में जुट गया है. 

प्राधिकरण उपाध्यक्ष श्री अतुल वत्स के दिशा-निर्देशन में प्रभारी मुख्य अभियंता आलोक रंजन के नेतृत्व में जीडीए की टीम ने अपर पुलिस आयुक्त (यातायात) सचिदानंद व उनकी गठित विशेष टीम के साथ क्षेत्र का संयुक्त निरीक्षण किया. इस दौरान राजनगर एक्सटेंशन में लगने वाले जाम की मुख्य वजहों का जायजा लिया गया. 

ट्रैफिक समस्या का होगा स्थायी समाधान

अधिकारियों ने जाम की मुख्य वजहों और इसका स्थायी समाधान निकालने के लिए कई बिंदुओं पर चर्चा की. विशेष रूप से यह तय किया गया कि किन-किन यू-टर्न और कट को बंद किया जाए तथा किन्हें स्थानांतरित कर नया स्वरूप दिया जाए.


निरीक्षण के दौरान कुछ यू-टर्न को बंद करने और कुछ नए कट विकसित करने पर सहमति भी बनी. अधिकारियों ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा जल्द ही नई डिजाइन तैयार कराई जाएगी ताकि राजनगर एक्सटेंशन की सड़कों पर जाम की समस्या का स्थायी समाधान किया जा सके.

प्राधिकरण और ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त पहल

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण पहले से ही क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई सड़क निर्माण परियोजनाओं पर काम कर रहा है. लगभग 36 करोड़ रुपये की लागत से 18 मीटर और 24 मीटर चौड़ी बंधा रोड को नूरनगर से जोड़ने वाली सड़क का निर्माण कार्य तेज़ी से आगे बढ़ रहा है. 

इसके अलावा, डी सेक्शन से आउटर रिंग रोड को जोड़ने वाली सड़क और “हम तुम रोड” के निर्माण के लिए भी टेंडर जारी कर दिया गया है.

प्राधिकरण के अधिकारियों ने यह भी बताया कि कई अन्य जोनल आउटर रिंग रोड परियोजनाओं पर कार्य योजनाएं तैयार की जा रही हैं. इन परियोजनाओं के धरातल पर उतरने के बाद राजनगर एक्सटेंशन समेत गाजियाबाद के अन्य हिस्सों में भी जाम से राहत मिलने की उम्मीद है.

 

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget