एक्सप्लोरर

गाजियाबाद: दुहाई और डासना में चला प्राधिकरण का बुलडोजर, 19 बीघे की अवैध कॉलोनियां ध्वस्त

Ghaziabad News: ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान स्थानीय डेवलपर्स और निर्माणकर्ताओं ने विरोध जताने की कोशिश की, लेकिन प्राधिकरण पुलिस बल और स्थानीय पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर कार्रवाई पूरी कराई.

गाजियाबाद में अवैध निर्माण और अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्राधिकरण की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी कड़ी में शुक्रवार को दुहाई और डासना इलाके में लगभग 19 बीघे में फैली अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया गया. प्राधिकरण उपाध्यक्ष के निर्देश पर प्रभारी प्रवर्तन जोन-3 के नेतृत्व में यह बड़ी कार्रवाई की गई.

इंदिरा एन्क्लेव व सिटी पार्क के बीच, NDRF रोड, गाजियाबाद, खसरा संख्या 1514 व 1519 पर प्रमोद शर्मा पुत्र दयाराम शर्मा द्वारा विकसित लगभग 9 बीघा अवैध कॉलोनी ध्वस्त.

डासना, गाजियाबाद: खसरा संख्या 15 पर अमित डबास पुत्र रामबीर द्वारा विकसित लगभग 4 बीघा अवैध कॉलोनी तोड़ी गई. दुहाई, मधुबन बापूधाम बी-ब्लॉक (मिनी एमआईजी के पास), खसरा संख्या 471 व 475 पर संजीव चौधरी द्वारा विकसित लगभग 6 बीघा अवैध कॉलोनी ध्वस्त. इन स्थलों पर बने बाउंड्रीवाल, सड़कें, नालियां और अस्थायी ऑफिस को पूरी तरह गिरा दिया गया.

विरोध और नियंत्रण

ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान स्थानीय डेवलपर्स और निर्माणकर्ताओं ने विरोध जताने की कोशिश की, लेकिन प्राधिकरण पुलिस बल और स्थानीय पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर कार्रवाई पूरी कराई. कार्रवाई के दौरान नोटिस देकर चेतावनी भी दी गयी. इन सभी को चिन्हित किया जा रहा है यदि ये भविष्य में कहीं भी कोई इस तरह का निर्माण करते हैं तो इन पर कार्रवाई हो सकेगी.

प्राधिकरण की चेतावनी और अपील

अधिकारियों ने मौके पर मौजूद लोगों से अपील की कि ऐसी अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियों में भूखंडों की खरीद-फरोख्त न करें. प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि अवैध कॉलोनियों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी और नियम विरुद्ध निर्माण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इसके साथ ही प्राधिकरण ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अवैध कोलोनाइजर से सावधान रहें, प्राधिकरण से अधिकृत मकान या प्लाट खरीदें. अन्यथा बाद में बहुत परेशानी हो सकती है.

ध्वस्तीकरण अभियान के दौरान अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, अवर अभियंता, सुपरवाइजर, मेट, स्थानीय पुलिस बल और प्राधिकरण पुलिस बल पूरी टीम के साथ मौजूद रहे.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
गोरखपुर: शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर
गोरखपुर: शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
Dehradun News: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल
देहरादून: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget