एक्सप्लोरर

UP News: ऑनलाइन गेमिंग ऐप से धर्म परिवर्तन का आरोप, 3 दिन की रिमांड पर लाया जा रहा गाजियाबाद आरोपी

ऑनलाइन गेमिंग ऐप के माध्यम से युवाओं का धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में महाराष्ट्र के ठाणे कोर्ट में पेश किए गए आरोपी को गाजियाबाद लाया जा रहा है. उसे एक रिश्तेदार के यहां से गिरफ्तार किया गया था.

Ghaziabad News: महाराष्ट्र की एक स्थानीय अदालत ने सोमवार को शाहनवाज खान को गाजियाबाद ले जाने के लिये उसे तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड पर ठाणे पुलिस को सौंप दिया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने कहा कि खान को गाजियाबाद ले जाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि खान पर कथित तौर पर एक ऑनलाइन गेमिंग ऐप के माध्यम से युवाओं का धर्म परिवर्तन कराने का आरोप है.

अधिकारी ने बताया कि यहां के मुंब्रा कस्बे के रहने वाले खान को रविवार को रायगढ़ जिले के अलीबाग में एक रिश्तेदार के यहां से गिरफ्तार किया गया. पुलिस अधिकारी ने कहा, “उसे सड़क मार्ग से ठाणे से गाजियाबाद ले जाया जा रहा है.” पुलिस के अनुसार, खान और गाजियाबाद की एक मस्जिद के मौलवी पर एक शिकायत के आधार पर उत्तर प्रदेश के अवैध धर्म परिवर्तन निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था.

UP: सपा विधायक इरफान सोलंकी की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, अब इस मामले में शुरू हुई पुलिस की जांच

क्या था आरोप?
गाजियाबाद के एक व्यक्ति ने पिछले महीने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि मौलवी और खान ने हाल ही में 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा पास करने वाले उसके बेटे को अवैध रूप से इस्लाम कबूल करवा दिया था. शिकायतकर्ता के अनुसार, उसका बेटा एक ऑनलाइन गेमिंग ऐप के माध्यम से खान के संपर्क में आया और अक्सर उससे बात करता था, जिसके बाद उसका इस्लाम अपनाने की ओर झुकाव हुआ.

वहीं, गाजियाबाद पुलिस आयुक्त अजय मिश्रा ने बताया कि शाहनवाज खान उर्फ बद्दो को लाने के लिए गाजियाबाद पुलिस की टीम चार पहिया वाहन से ठाणे गई थी. मिश्रा ने बताया कि स्थानीय पुलिस के अलावा, उत्तर प्रदेश पुलिस का आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) और अन्य जांच एजेंसियां भी शाहनवाज खान से पूछताछ में शामिल होंगी. मिश्रा ने कहा कि यह पता लगाया जाएगा कि उसके पाकिस्तान और अन्य देशों के साथ क्या संबंध हैं और गेमिंग ऐप के माध्यम से हिंदू नाबालिग लड़कों के धर्म परिवर्तन के लिए उसे धन कहां से मिल रहा है.

यह भी जानकारी ली जाएगी कि अब तक कितने नाबालिगों को उसने फंसाया है और कितने लड़कों ने इस्लाम कबूल किया है. पुलिस आयुक्‍त ने कहा कि पूछताछ में यह भी पता किया जाएगा कि धर्मांतरण के पीछे उनका मकसद क्या है? बद्दो के असामाजिक समूहों से संबंधों की भी जांच की जाएगी. उसके लैपटॉप और मोबाइल फोन का डेटा (जिसे उसने हटा दिया था) को फिर से प्राप्त किया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ यात्रा को लेकर मुजफ्फरनगर अलर्ट, ATS-ड्रोन और 4 हजार पुलिसकर्मी तैनात
कांवड़ यात्रा को लेकर मुजफ्फरनगर अलर्ट, ATS-ड्रोन और 4 हजार पुलिसकर्मी तैनात
'भटके और बिके हुए लोग...', छात्र आंदोलनों पर CM योगी का सख्‍त संदेश
'भटके और बिके हुए लोग...', छात्र आंदोलनों पर CM योगी का सख्‍त संदेश
कैराना में कांवड़ यात्रा को लेकर अलर्ट, CCTV से हो रही है निगरानी
कैराना में कांवड़ यात्रा को लेकर अलर्ट, CCTV से हो रही है निगरानी
उत्तराखंड में 13 गुलदार और 3 भालुओं को मारने का आदेश, जानें वजह
उत्तराखंड में 13 गुलदार और 3 भालुओं को मारने का आदेश, जानें वजह

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
Embed widget