एक्सप्लोरर

Ghaziabad News: गाजियाबाद में 6 साल की बच्‍ची से 11वीं के छात्र ने की रेप की कोशिश, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ghaziabad Crime: आरोपी किशोर पीड़ित बच्ची के घर के पास ही रहता था, जिसकी वजह से वो अक्सर उसके घर में आया करता था. इसी बीच मौका देखकर उसने बच्ची से रेप की कोशिश की.

Ghaziabad Crime News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद (Ghaziabad) से बेहद हैरान करने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक ग्यारवीं क्लास में पढ़ने वाले किशोर ने छह साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश की. ये बच्ची किशोर के घर के पास ही रहती थी, पड़ोसी होने की वजह से उसका अक्सर घर में आना जाना था. बच्ची की मां की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी किशोर को बाल सुधार गृह में भेज दिया है. 

ये घटना गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना इलाके की है. खबर के मुताबिक आरोपी किशोर गाजियाबाद के ही स्कूल में ग्यारवी क्लास का छात्र है. उसकी उम्र सोलह साल है. छात्र घर के पास ही रहता था, जिसकी वजह से वो अक्सर घर में आया करता था. इस बीच आरोपी छात्र ने बच्ची को घर में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया. इस घटना के बाद पूरे इलाके में नाराजगी देखने को मिल रही है. 

पुलिस ने बाल सुधार गृह भेजा

इस बात की जानकारी जब बच्ची के माता-पिता को लगी तो उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई. माता-पिता की शिकायत पर आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने उसे बाल सुधार गृह भेज दिया है. इस बारे में पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित बच्ची की मां ने 15 नवंबर को पुलिस को बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. 

15 नवंबर को दी थी शिकायत

पुलिस के मुताबिक 15 नवंबर को पीड़ित बच्ची के माता-पिता ने थाना साहिबाबाद में सूचना दी थी क‍ि उनके पड़ोस में रहने वाले 16 साल के एक किशोर ने उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया है. सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज किया और पॉक्सो समेत कई अन्य धाराओं में आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया. किशोर की गिरफ्तारी के बाद उसे बाल सुधार गृह भेजा गया है. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: 'भारत जोड़ो यात्रा' की तरह कांग्रेस यूपी में भी निकाल सकती है पदयात्रा, जानें- क्या है रणनीति?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget