एक्सप्लोरर

Amethi: कांग्रेस नेता अजय राय का दावा- 'राहुल गांधी अमेठी से लड़ेंगे 2024 का लोकसभा चुनाव'

अजय राय ने अमेठी की जनता से अपील की कि वो राहुल गांधी को फिर से जीताकर सांसद चुनकर दिल्ली भेजें. उन्होंने कहा कि गांधी-नेहरू परिवार का अमेठी से पारिवारिक संबंध हैं.

UP Politics कांग्रेस नेता अजय राय (Ajay Rai) ने बुधवार को दावा किया कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) 2024 का लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) अमेठी से लड़ेंगे, क्योंकि अमेठी से नेहरू-गांधी परिवार का पुराना पारिवारिक रिश्ता है. उन्होंने यहां पार्टी कार्यालय में कहा, 'गांधी-नेहरू परिवार के अमेठी से पुराने पारिवारिक संबंध हैं, इसे कोई कमजोर नहीं कर सकता. राहुल गांधी अमेठी से 2024 में चुनाव लड़ेंगे.' उत्तर प्रदेश में पार्टी के प्रांतीय प्रमुख राय ने कहा कि अमेठी की जनता से उनकी अपील है कि वे राहुल गांधी को फिर से प्रचंड बहुमत से सांसद चुनकर दिल्ली भेजें.

अमेठी से पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष के फिर अगला संसदीय चुनाव लड़ने पर कांग्रेस पार्टी की ओर से अब तक कोई बयान नहीं आया है. राहुल गांधी 2019 के चुनावों में बीजेेपी की स्मृति ईरानी से हार गए थे. उससे पहले उन्होंने लगातार तीन बार अमेठी संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व किया था. उनसे पहले संजय गांधी, राजीव गांधी और सोनिया गांधी भी अमेठी से जीते थे. राय ने 2014 के साथ-साथ 2019 में भी वाराणसी से लोकसभा चुनाव लड़ा था.

राहुल गांधी की पिछले 97 दिनों से चल रही 'भारत जोड़ो यात्रा' के बारे में राय ने कहा कि यह अभी राजस्थान से होकर गुजर रही है जिसके बाद यह अगले साल तीन या चार जनवरी को उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी. उससे पहले कांग्रेस पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के द्वारा जगह-जगह पर प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है. कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष के अलावा छह प्रांतीय प्रमुख भी नियुक्त कर रखे हैं.

25 किलोमीटर चलेगी अमेठी में यात्रा

अजय राय ने बताया कि पिछले 11 दिसंबर से भारत जोड़ो प्रादेशिक यात्रा उनके नेतृत्व में प्रयागराज से शुरू की गई जो कौशांबी प्रतापगढ़ होते हुए बुधवार को 14 दिसंबर को अमेठी पहुंची है. उनका कहना था कि अमेठी जिले में यह यात्रा 25 किलोमीटर लंबी होगी, जिसमें जगह-जगह पर इस यात्रा का स्वागत किया जा रहा है. यह यात्रा अमेठी जनपद के बाद सुल्तानपुर पहुंचेगी. वहां से जौनपुर, मिर्जापुर, चंदौली,भदोही, सोनभद्र होते हुए अंत में वाराणसी में 22 दिसंबर को वह समाप्त होगी. अजय राय ने कहा कि बीजेपी सरकार में हर जगह तनाव बना हुआ है. उन्होंने कहा कि राहुल जी ने जीएसटी को गब्बर सिंह टैक्स बताया था, आज वह सही साबित हो रहा है. उन्होंने कहा कि व्यापारियों में जीएसटी को लेकर डर है. उन्होंने दावा किया कि व्यापारी आज से नहीं, काफी समय से बीजेपी का तन-मन-धन से समर्थन करता आ रहा है, जबकि आज वह प्रताड़ित हो रहा है. उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि सीएम कहते हैं कि 'चोरों पर कार्रवाई करो', क्या इसका मतलब व्यापारी आज चोर हो गया है.

ये भी पढ़ें: मेरठ नगर निगम की मेयर सीट पर सस्पेंस कब खत्म होगा? सीट साइकिल के खाते में जाएगी या फिर RLD करेगी मुकाबला!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत
आजम खान की पत्नी से मिले राहुल गांधी के करीबी नेता, सियासी हलचल तेज
आजम खान की पत्नी से मिले राहुल गांधी के करीबी नेता, सियासी हलचल तेज

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget