एक्सप्लोरर

गौतमबुद्धनगर में समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए बड़ी पहल, तीनों तहसीलों में हुआ खास कार्यक्रम

Gautam Buddh Nagar में सोमवार को एकसाथ तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें तमाम लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई और उनका समाधान किया गया.

यूपी के गौतमबुद्धनगर जनपद में शासन की मंशा के अनुरूप जनता की समस्याओं के जल्द से जल्द समाधान के लिए सोमवार (8 सितंबर) को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया. जिले की तीनों तहसील जेवर, दादरी और सदर में एक साथ हुए इस कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों ने जनता की समस्याओं को सुना और उनके निस्तारण की दिशा में कदम उठाए.

कार्यक्रम के दौरान कुल 160 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 08 शिकायतों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया. शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को प्रेषित कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए. 

तीनों जिलों में समाधान दिवस का आयोजन

जेवर तहसील- जिलाधिकारी मेधा रूपम के निर्देशानुसार, जेवर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन उप जिलाधिकारी जेवर अभय कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुआ. यहां कुल 72 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 03 का निस्तारण मौके पर किया गया. इस अवसर पर राजस्व, पुलिस, विद्युत, स्वास्थ्य और अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे और शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद किया.

दादरी तहसील- दादरी तहसील में समाधान दिवस की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (भू-अधिकार एवं अपर कलेक्टर) बच्चू सिंह ने की. इस दौरान 85 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 05 शिकायतों का निस्तारण तत्काल किया गया. बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर यहां पहुंचे और अधिकारियों ने गंभीरता से उनकी सुनवाई की.

सदर तहसील- सदर तहसील में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अतुल कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ. यहां कुल 03 शिकायतें दर्ज की गईं, जिन्हें त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को सौंपा गया.

प्रशासन की प्रतिबद्धता

संपूर्ण समाधान दिवस का उद्देश्य शासन और प्रशासन को जनता के करीब लाना और उनकी समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करना है. जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि शिकायतों को गंभीरता से लेकर पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्यवाही की जाए, ताकि जनता का भरोसा प्रशासन पर और मजबूत हो सके. 

बेबी रानी मौर्य की बैठक में नहीं पहुंचे अधिकारी, गुस्साई मंत्री बोलीं- सीएम योगी से करूंगी शिकायत 

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
UP MLC Results: यूपी में सपा ने कैसे बनाई इतनी बढ़त? योगी के करीबी मंत्री ने बताई वजह
UP MLC Results: यूपी में सपा ने कैसे बनाई इतनी बढ़त? योगी के करीबी मंत्री ने बताई वजह
गोरखपुर: 'जीत जीत होती है, चाहे एक वोट से हो', 307 मतों से MLC बने ध्रुव त्रिपाठी बोले
गोरखपुर: 'जीत जीत होती है, चाहे एक वोट से हो', 307 मतों से MLC बने ध्रुव त्रिपाठी बोले
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे', जीत के बाद नीरज कुमार का बड़ा बयान
'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे', जीत के बाद नीरज कुमार का बड़ा बयान
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget