एक्सप्लोरर

Gautam Buddha Nagar News: गौतम बुद्ध नगर में ड्रिंक एंड ड्राइव को लेकर चलाया गया खास अभियान, एक हजार से ज्यादा कटे चालान

Gautam Buddha Nagar Traffic Police: गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने 9 अगस्त की रात को जिले में ड्रंक एंड ड्राइव पर खास अभियान चलाया था. इस अभियान में पुलिस की कुल 114 टीमें बनाई गई थी.

UP News: गौतम बुद्ध नगर (Gautam Buddha Nagar) में बढ़ते क्राइम और एक्सीडेंट के मामलों को कम करने के लिए पुलिस कमिश्नरेट ने पिछले कई दिनों से ड्रंक एंड ड्राइव पर खास अभियान चलाया हुआ है. इस अभियान में पुलिस की कई टीमें लगी हुई हैं, जो नोएडा (Noida) और ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) के अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर ड्रंक एंड ड्राइव के मामलों में लोगों के चालान कर रही हैं. कुछ वाहनों को सीज भी किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

इसी बीच गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने 9 अगस्त की रात को ड्रंक एंड ड्राइव पर खास अभियान चलाया था. इस अभियान में पुलिस की कुल 114 टीमें बनाई गई थी. नोएडा और ग्रेटर नोएडा के अलग-अलग इलाकों में इन सभी टीमों ने जाकर कार्रवाई की. गौतम बुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था आनंद कुलकर्णी के नेतृत्व में पुलिस आयुक्त यातायात और तीनों जोन के डीसीपी की ओर से 114 पुलिस टीमें बनाई गई.

19 वाहन किए गए सीज

यह सभी टीमें अलग-अलग जगह पर ट्रैफिक नियमों का पालन न करने वाले और ड्रिंक करके वाहन चलाने वालों लोगों के खिलाफ कार्रवाई की. इस अभियान में मोटर व्हीकल एक्ट से रिलेटेड 1088 चालान हुए. वहीं 524 लोगों के खिलाफ खुले में शराब पीने की वजह से कार्रवाई की गई. इस दौरान कुल 19 वाहन सीज किए गए.

92 हजार 540 वाहन चालकों के कटे चालान

बता दें कि गौतम बुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर बेहद सतर्क हैं. उनका प्रयास है कि ट्रैफिक के नियमों का सख्ती के साथ पालन किया और कराया जाए. इसी बात को ध्यान में रखते हुए 17 जुलाई से 31 जुलाई तक जिले में यातायात सुरक्षा अभियान चलाया गया था. इस दौरान ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वाले 92 हजार 540 वाहन चालकों के ई-चालान किए गए थे.

ये भी पढ़ें- UP Politics: अखिलेश यादव से मिले ओम प्रकाश राजभर, तीन दिनों में दूसरी मुलाकात, फिर दिखी पुरानी कैमिस्ट्री, क्या हैं संकेत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार की युवाओं को सौगात, कौशल संपर्क QR कोड की शुरुआत
योगी सरकार की युवाओं को सौगात, कौशल संपर्क QR कोड की शुरुआत
'सपा के कार्यकाल में नकल...', सांसद बृजलाल का अखिलेश यादव पर पलटवार
'सपा के कार्यकाल में नकल...', सांसद बृजलाल का अखिलेश यादव पर पलटवार
पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर खास आयोजन, CM योगी होंगे शामिल
पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर खास आयोजन, CM योगी होंगे शामिल
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget