एक्सप्लोरर

UP News: ग्रेटर नोएडा में स्कूल जा रही 8 साल की बच्ची पर सांड ने किया हमला, इलाज जारी, अथॉरिटी पर लगा ये आरोप

Greater Noida Bull Attack: ग्रेटर नोएडा के दनकौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सांड ने एक छोटी बच्ची पर जानलेवा हमला कर दिया. घटना के समय बच्ची घर से पैदल स्कूल जा रही थी.

Greater Noida News: उत्तर प्रदेश (UP) के ग्रेटर नोएडा में आवारा पशुओं के हमलों से घायल होने वाले लोगों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है. एक और ताजा मामला सामने आया है, जिसमें 8 साल की मासूम पर स्कूल जाते समय एक सांड ने हमला कर दिया. इसका एक सीसीटीवी भी सामने आया है. परिजनों का आरोप है कि आवारा पशुओं के बारे में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) को कई बार शिकायत की जा चुकी है. लेकिन, कोई एक्शन नहीं लिया जाता है, जिसकी वजह से मामले बढ़ रहे हैं.

ताजा मामला दनकौर कोतवाली क्षेत्र का है, जहां के एक गांव में सांड ने छोटी बच्ची पर जानलेवा हमला कर दिया. घटना के समय बच्ची घर से पैदल स्कूल जा रही थी, जिसमें उसे गंभीर चोट आई. घायल का अस्पताल में उपचार चल रहा है. पीड़ित परिवार का आरोप है कि गांव में कई आवारा सांड मुख्य रोड पर रात-दिन घूमते रहते हैं, जिसकी शिकायत भी प्राधिकरण के अधिकारियों से की गई है. लेकिन, उसका अभी तक समाधान नहीं हुआ.

आस-पास के लोगों ने बच्ची को सांड से बचाया

दनकौर कोतवाली क्षेत्र के समसपुर गांव निवासी ओमवीर नागर की आठ साल की भतीजी तपस्या कक्षा तीन की छात्रा है. उन्होंने बताया कि बुधवार की सुबह रोजाना की तरह उनकी भतीजी घर से पैदल ही गांव के बाहर आने वाली स्कूल बस में बैठने जा रही थी. इस दौरान गांव की गली से एक आवारा सांड उसके पीछे भागने लगा. बच्ची ने बचने का काफी प्रयास किया, लेकिन सांड ने उसे जमीन पर पटककर घायल कर दिया. कुछ देर तक सांड उसे जमीन पर पटककर सींग से हमला करता रहा. चीख-पुकार सुन कर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और बच्ची को बचा लिया गया. फिलहाल घायल का नजदीकी निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है.

ये भी पढ़ें- UP News: झांसी में महिलाओं ने युवक को जंजीर से बांधकर घसीटा, क्लिनिक में प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात कराने का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू
हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू
ऊधम सिंह नगर: 20 घंटे तहसील में विजिलेंस टीम को किया 'कैद'
ऊधम सिंह नगर: 20 घंटे तहसील में विजिलेंस टीम को किया 'कैद'
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
बाराबंकी: CNG पंप पर लाइन को लेकर बवाल, दरोगा पर मारपीट का आरोप
बाराबंकी: CNG पंप पर लाइन को लेकर बवाल, दरोगा पर मारपीट का आरोप

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
Embed widget