एक्सप्लोरर

उन्नाव: हिंदुस्तान पेट्रोलियम के प्लांट में लगी आग पर पाया गया काबू, 3 कर्मचारी झुलसे

उन्नाव में हिंदुस्तान पेट्रोलियम के प्लांट में जोरदार धमाके के साथ आग लग गई। हादसे में तीन लोग जख्मी हो गए हैं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है।

उन्नाव, एबीपी गंगा। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में स्थित हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के एलपीजी गैस संयंत्र में बृहस्पतिवार को आग लगने के दो घंटे के बाद उस पर काबू पा लिया गया। इस हादसे में तीन मजदूर झुलस गए हैं। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी देवेन्‍द्र कुमार पाण्‍डेय और पुलिस अधीक्षक एमपी वर्मा सहित जिले के अन्‍य प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया।

आग पर करीब दो घंटे में काबू पा लिया गया। यह संयंत्र उन्नाव कोतवाली इलाके में दही चौकी क्षेत्र में स्थित है। प्रशासनिक अधिकारियों ने आसपास की फैक्ट्रियों को बंद कराने के साथ ही एक से डेढ़ किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांवों को खाली करा लिया और लोगों को एहतियात बरतने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने बताया कि आग सुबह करीब साढ़े दस बजे लगी थी जो दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बुझा ली गई। स्थिति सामान्य हो गई है। आग से झुलसे संयंत्र के तीन मजदूरों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां सभी का इलाज चल रहा है। उन्‍होंने बताया कि संयंत्र से मिली जानकारी के अनुसार, टैंक का वॉल्व लीक होने के बाद आग लगी थी। आग लगने के कारण लखनऊ जाने वाली ट्रेनों को उन्नाव रेलवे स्टेशन पर और कानपुर जाने वाली गाड़ियों को सोनिक तथा अजगैन स्टेशन पर रोका गया लेकिन अब आग पर काबू पा लिये जाने के बाद यातयात को खोल दिया गया है ।

उन्नाव: हिंदुस्तान पेट्रोलियम के प्लांट में लगी आग पर पाया गया काबू, 3 कर्मचारी झुलसे

जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक मेवा लाल ने बताया कि एचपी गैस रीफिलिंग संयंत्र में लगी आग की चपेट में आने से झुलसे सुभाषचंद्र (52), मोहम्मद गुफरान (28) तथा मोहम्मद आसिफ (22) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी घायलों का जिला अस्‍पताल में इलाज किया जा रहा है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब राष्ट्रनायकों के नाम पर योजनाएं, पहले एक ही खानदान था नाम- CM योगी
अब राष्ट्रनायकों के नाम पर योजनाएं, पहले एक ही खानदान था नाम- CM योगी
यूपी में हाईटेक हुई कांवड़ यात्रा, एप से मिल रही जानकारी
यूपी में हाईटेक हुई कांवड़ यात्रा, एप से मिल रही जानकारी
लखनऊ: हर घर तिरंगा अभियान शुरू, 30 हजार युवा हुए शामिल
लखनऊ: हर घर तिरंगा अभियान शुरू, 30 हजार युवा हुए शामिल
लखनऊ: पायल बेचने का राज खुलने का डर, 26 साल के युवक की हत्या
लखनऊ: पायल बेचने का राज खुलने का डर, 26 साल के युवक की हत्या

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget