एक्सप्लोरर

गैंगस्टर विकास दूबे के भाई दीपक दूबे की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कही ये बात

गैंगस्टर विकास दुबे के भाई दीपक दुबे की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी गई. दीपक पर कार हड़पने का आरोप है.

लखनऊ, एजेंसी। जनपद की एक स्थानीय अदालत ने दीपक दुबे की अग्रिम जमानत याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी. दीपक के ऊपर कथित रूप से एक व्यक्ति की कार हड़पने का आरोप है. बता दें कि दीपक दुबे पुलिस मुठभेड़ में मारे गये कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे का भाई है.

अपर सत्र न्यायाधीश अमरजीत वर्मा ने फरार चल रहे अभियुक्त दीपक दूबे की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज करते हुए कहा कि इस स्तर पर अभियुक्त को अग्रिम जमानत देने का कोई आधार नहीं है, लिहाजा अर्जी खारिज की जाती है.

इससे पहले जिला शासकीय अधिवक्ता मनोज त्रिपाठी ने अग्रिम जमानत याचिका का विरोध करते हुये कहा कि अभियुक्त का गंभीर आपराधिक इतिहास है और उसके खिलाफ आठ गंभीर मुकदमे दर्ज हैं. उल्लेखनीय है कि पांच जुलाई, 2020 को इस मामले की प्राथमिकी विनीत पांडेय नाम के एक व्यक्ति ने थाना कृष्णानगर में दर्ज कराई थी.

नीलामी में खरीदी थी कार शिकायत के मुताबिक वर्ष 2009 में विनीत ने एक सरकारी अम्बेसडर कार नीलामी में खरीदी थी. इसके कुछ दिनों बाद दीपक दूबे उनके घर आया और धमकाते हुए कहा कि यह गाड़ी मुझे दे दो. बाद में पुलिस ने इस गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया था.

मारा गया है विकास दुबे गौरतलब है कि दो-तीन जुलाई की दरमियानी रात कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के गांव बिकरू निवासी दुर्दांत अपराधी विकास दुबे को उसके गांव पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया था. जिसमें एक क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष समेत आठ पुलिस कर्मी मारे गये थे. मुठभेड़ में पांच पुलिसकर्मी, एक होमगार्ड और एक आम नागरिक घायल हो गये थे.

गैंगस्टर विकास दुबे को 10 जुलाई को पुलिस गिरफ्तार कर उज्जैन से कानपुर ला रही थी. उसी समय रास्ते में उसकी गाड़ी सड़क से फिसल गई. जिसका फायदा उठा दुबे ने कथित तौर पर भागने का प्रयास किया और इस दौरान पुलिस- एसटीएफ के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया.

ये भी पढ़ेंः उत्तराखंड में कोविड-19 के 288 नए मरीज सामने आए, 11 और संक्रमितों की मौत यूपी: नौ और 12 साल के दो लड़कों ने चार साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget