एक्सप्लोरर

नोएडा: एमबीबीएस कॉलेज में एडमिशन के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार

नोएडा पुलिस ने एमबीबीएस कॉलेज में दाखिले के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

नोएडा. यूपी के नोएडा जिले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने एमबीबीएस कॉलेज में दाखिला दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से विजिटंग कार्ड लेटर हेड और कई सामान बरामद किया गया है. पुलिस ने इन्हें सेक्टर 59 से गिरफ्तार किया है.

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. ये ठग मासूम छात्र-छात्राओं से मेडिकल कॉलेज में दाखिल दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी किया करते थे. पुलिस के मुताबिक, आरोपी ऐसे अमीर बच्चों को फंसाते थे जिनके एमबीबीएस में कम नंबर आने की वजह से कॉलेज में दाखिला नहीं मिल पाता था. वो लोग ठगों को दाखिले के लिए मोटी रकम दे देते थे. इसी का फायदा उठाकर ठगों ने योजना बनाई थी.

शातिराना अंदाज से पुलिस भी हैरान पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने सेक्टर 62 में एक ऑफिस भी किराये पर लिया था. सोशल मीडिया के जरिए ये लोग सरकारी एमबीबीएस कॉलेज में दाखिले का प्रचार करते थे. अभियुक्त पंकज खटीक जिसके नाम पर ऑफिस लिया था उसी के नाम पर ऑफिस का एकाउंट था. पुलिस ने आगे बताया कि ये लोग एक वृद्ध व्यक्तिको लाते थे और डीन और प्रिंसिपल बना कर पार्टी से मिलवाते थे. यकीन होने पर ये छात्रों से एडमिशन के नाम पर पैसे ले लेते थे. पुलिस ने बताया कि अभियुक्त सुनील इससे पहले भी कई बार जेल जा चुका है. सुनील इस से पहले अन्य जनपदों से चिटफंड घोटाला और एटीएम फ्रॉड में जेल जा चुका है. मुकदमा दर्ज होने बाद से ही गिरोह के सभी सदस्यों का मेलजोल बंद हो गया था.

ठगी के बाकी 2 करोड़ रुपये फरार अज्ञात साथी के पास है. पुलिस अब इस गिरोह के सभी फरार साथियों की तलाश में जुट गई है. पुलिस को इनके कब्जे से 90 विजिटिंग कार्ड, 44 पोस्टकार्ड साइज के विजिटिंग कार्ड, अलग-अलग यूनिवर्सिटी के लेटर हेड, 3 एप्रेन, कई कंप्यूटर और अलग-अलग जनपदों के सरकारी मेडिकल कॉलेज के 31 स्टॉम्प बरामद हुए हैं.

ये भी पढ़ें:

फतेहपुर: होली से पहले पकड़ी गई नकली खोया बनानी की फैक्ट्री, तीन आरोपी गिरफ्तार

मोटापे से परेशान पुलिस‍कर्मियों को सिखाया जा रहा योग, एडीजी ने दिया था 10 दिन का अल्‍टीमेटम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
देहरादून-टिहरी में ऑरेंज अलर्ट, पिथौरागढ़ में 23 सड़कें बंद
देहरादून-टिहरी में ऑरेंज अलर्ट, पिथौरागढ़ में 23 सड़कें बंद
देहरादून एयरपोर्ट होगा हाईटेक! नई तकनीक से बदलेगी तस्वीर
देहरादून एयरपोर्ट होगा हाईटेक! नई तकनीक से बदलेगी तस्वीर
IPS अफसर की मां की हत्या पर भड़कीं मायावती, योगी सरकार से की ये मांग
IPS अफसर की मां की हत्या पर भड़कीं मायावती, योगी सरकार से की ये मांग

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget