एक्सप्लोरर

मेरठ: गैंगरेप पीड़िता ने जहर खाकर दी जान, 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

मेरठ में गैंगरेप की कथित पीड़िता ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली है. पुलिस ने इस मामले में एक दर्जन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है.

मेरठ. यूपी के मेरठ में गैंगरेप की कथित पीड़िता ने खुदकुशी कर अपनी जान दे दी है. किशोरी ने प्रेमी की ओर से शादी से इंकार किए जाने के बाद आत्महत्या कर ली है. पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं. गौरतलब है कि पीड़िता और उसकी मां ने इसी साल 16 फरवरी को किशोरी के प्रेमी शादाब उसके सगे भाई मुनव्वर और चचेरे भाई गुलशेर के खिलाफ छेड़खानी की शिकायत दी थी, जिसमें पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली थी.

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण केशव कुमार ने बताया कि बाद में किशोरी ने सीआरपीसी की धारा 164 के तहत मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान के दौरान शादाब और उसके भाइयों मुनव्वर और अशरफ के खिलाफ छेड़खानी का और शादाब और मुनव्वर पर बलात्कार का आरोप लगाया. बयान के बाद पुलिस ने प्राथमिकी में बलात्कार की धारा भी जोड़ दी थी.

शनिवार को की आत्महत्या
मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने शनिवार को बताया कि परीक्षितगढ़ थाने को शुक्रवार को सूचना मिली कि किशोरी ने आत्महत्या कर ली है. उन्होंने बताया कि शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि किशोरी शादाब से शादी करना चाहती थी, लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं था.

जांच अधिकारी सस्पेंड
उन्होंने आगे बताया कि किशोरी द्वारा फरवरी में दर्ज करायी गई प्राथमिकी की विवेचना ठीक से नहीं करने के आरोप में जांच अधिकारी शिव नारायण सिंह को निलंबित कर दिया गया है.

12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
वहीं, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) केशव कुमार का कहना है कि प्रारंभिक जांच में किशोरी के जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की बात सामने आई है. मौत का वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा. उन्होंने बताया कि किशोरी के परिवार से मिली शिकायत के आधार पर शादाब समेत 12 लोगों के खिलाफ परीक्षितगढ़ थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

ये भी पढ़ें:

सीएम योगी ने मंजूर किया ओवैसी का चैलेंज, बोले- 2022 में बनेगी बीजेपी की सरकार

पुष्कर सिंह धामी होंगे उत्तराखंड के अगले मुख्यमंत्री, आज शाम 5 बजे लेंगे शपथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान मसूद का BJP सरकार पर हमला, AI समिट को बताया तमाशा, बोले- अमेरिका के सामने किया सरेंडर
इमरान मसूद का BJP सरकार पर हमला, AI समिट को बताया तमाशा, बोले- अमेरिका के सामने किया सरेंडर
'जाने-अनजाने में हुआ विवाद', शिक्षा निदेशक से मारपीट मामले में विधायक उमेश शर्मा काऊ ने मांगी माफी
'जाने-अनजाने में हुआ विवाद', शिक्षा निदेशक से मारपीट मामले में विधायक उमेश शर्मा काऊ ने मांगी माफी
बागेश्वर में 3 लाख के बिजली बकाया पर सियासत तेज, UPCL की लिस्ट में मंत्री रेखा आर्य का भी नाम
बागेश्वर में 3 लाख के बिजली बकाया पर सियासत तेज, UPCL की लिस्ट में मंत्री रेखा आर्य का भी नाम
गोरखपुर: शिक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में BSA कार्यालय के बाबू पर संगीन आरोप
गोरखपुर: शिक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में BSA कार्यालय के बाबू पर संगीन आरोप

वीडियोज

Pakistan Air Strike: पाक एयरस्ट्राइक पर वरिष्ठ पत्रकार का चौंकाने वाला खुलासा | Afghanistan
UP Breaking: 'फर्जी केस की सच्चाई सामने आएगी'- Avimukteshwaranand | CM Yogi | BJP | Shankaracharya
Delhi पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी कामयाबी, 6 संदिग्ध गिरफ्तार | Breaking | ABP News
PM Modi In Meerut: 55 मिनट में 82 KM का सफर...जानें नमो भारत कॉरिडोर की खास बातें | Meerut Metro
PM Modi In Meerut: दिल्ली से मेरठ का सफर अब मिनटों में..PM आज करेंगे नमो भारत–मेरठ मेट्रो का शुभारंभ

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब: गुरदासपुर में नाके पर तैनात 2 पुलिसकर्मियों की रहस्यमयी मौत! शरीर पर मिले गोली के निशान
पंजाब: गुरदासपुर में नाके पर तैनात 2 पुलिसकर्मियों की रहस्यमयी मौत! शरीर पर मिले गोली के निशान
मिडिल ईस्ट पर मंडरा रहे युद्ध के बादल! ईरान से बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने शुरू की सैनिकों की गुप्त शिफ्टिंग
मिडिल ईस्ट पर मंडरा रहे युद्ध के बादल! ईरान से तनाव के बीच US ने शुरू की सैनिकों की शिफ्टिंग
'पहले साल की 6-7 फिल्में बनती थीं, अब 80 बनती हैं', सरगुन मेहता ने पंजाबी इंडस्ट्री के बूम पर किया रिएक्ट
'पहले साल की 6-7 फिल्में बनती थीं, अब 80 बनती हैं', सरगुन मेहता ने पंजाबी इंडस्ट्री के बूम पर किया रिएक्ट
लिवर कैंसर के इलाज के बीच अब दीपिका कक्कड़ को हुई ये दिक्कत, हॉस्पिटल में होना होगा एडमिट
लिवर कैंसर के इलाज के बीच अब दीपिका कक्कड़ को हुई ये दिक्कत, हॉस्पिटल में होना होगा एडमिट
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान बॉर्डर पर कर दी एयरस्ट्राइक? आतंकी ठिकानों को तबाह करने का दावा
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान बॉर्डर पर कर दी एयरस्ट्राइक? आतंकी ठिकानों को तबाह करने का दावा
Odisha: शर्मसार हुआ शिक्षा का मंदिर, 13 वर्षीय छात्रा से गैंगरेप के आरोप में 5 शिक्षक गिरफ्तार
शर्मसार हुआ शिक्षा का मंदिर, 13 वर्षीय छात्रा से गैंगरेप के आरोप में 5 शिक्षक गिरफ्तार
Sudarshan Chakra Air Defence: क्या है भारत का सुदर्शन चक्र, जानिए कितना एडवांस होगा यह सिस्टम?
क्या है भारत का सुदर्शन चक्र, जानिए कितना एडवांस होगा यह सिस्टम?
हिंदुस्तान पेट्रोलियम में 608 पदों पर निकली भर्ती, जानें कैसे और कौन कर सकता है अप्लाई?
हिंदुस्तान पेट्रोलियम में 608 पदों पर निकली भर्ती, जानें कैसे और कौन कर सकता है अप्लाई?
Embed widget