एक्सप्लोरर

Agra Crime News: आगरा में नाबालिग का अपहरण कर किया गैंगरेप, गिरफ्तारी के डर से एक आरोपी ने खुद को उतारा मौत के घाट

Gangrape in UP: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक नाबालिग का अपहरण कर गैंगरेप करने का मामला सामने आया है. मामले में गिरफ्तारी के डर से एक आरोपी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. मामले में तीन युवकों ने 15 वर्ष की एक किशोरी का कथित तौर पर अपहरण कर उसके साथ गैंगरेप किया. इसकी जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन और आरोपियों की धरपकड़ के दौरान गिरफ्तारी के डर से एक आरोपी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है. वहीं पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है.

पुलिस के मुताबिक, किशोरी का कथित तौर पर सोमवार को उस समय अपहरण कर लिया गया जब वह अपने पिता की दुकान से लौट रही थी. पुलिस के अनुसार मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति ने उसका पीछा किया और बाद में उसे एक ऑटोरिक्शा के अंदर खींच लिया गया. पुलिस ने बताया कि मंगलवार को एक ईंट भट्टे की देखभाल करने वाले एक व्यक्ति को किशोरी सड़क किनारे पड़ी मिली. पुलिस ने बताया कि पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर जांच शुरू की गई.

गिरफ्तारी के डर से आरोपी ने की आत्महत्या

पुलिस के अनुसार आरोपियों में से एक ने यह जानने के बाद कि उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, कथित तौर पर फंदे से लटकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने बताया कि एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि तीसरा फरार है. पुलिस ने बताया कि रूपेश, करुणा और जगदीश (जिनकी उम्र 18 से 20 वर्ष के बीच है) के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 363 और 376 डी (गैंगरेप) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों के तहत एक एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस ने बताया कि आरोपी शमसाबाद क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले हैं.

अपहरण के बाद किया गैंगरेप

सहायक पुलिस आयुक्त आनंद कुमार पांडे ने कहा कि 'किशोरी का एक ऑटोरिक्शा में अपहरण कर लिया गया और गांव के बाहरी इलाके में उसके साथ बलात्कार किया गया.' उन्होंने कहा कि 'जांच करते हुए हम आरोपी के गांव तक पहुंचे. जहां गिरफ्तारी के डर से जगदीश ने अपने घर के पास एक पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली.'

ऑटो चालक हुआ गिरफ्तार

पुलिस उपायुक्त सोमेंद्र मीणा ने कहा कि 'आरोपी ऑटोरिक्शा चालक रूपेश को गिरफ्तार कर लिया गया है. उससे पूछताछ की जा रही है. करुणा को गिरफ्तार करने के लिए छह टीमों को लगाया गया है.' उन्होंने बताया कि लड़की की चिकित्सकीय जांच की जा रही है जबकि जगदीश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

इसे भी पढ़ें:
Lok Sabha Elections 2024: 'सोनिया गांधी रायबरेली तो राहुल गांधी अमेठी से लड़ेंगे चुनाव', बोले यूपी कांग्रेस चीफ अजय राय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'PDA के नाम पर पिछड़ों की आंखों में धूल झोंक रही सपा’, अनिल राजभर का अखिलेश यादव पर हमला
'PDA के नाम पर पिछड़ों की आंखों में धूल झोंक रही सपा’, अनिल राजभर का अखिलेश यादव पर हमला
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
कानपुरः अस्पताल में भर्ती गैंगस्टर अजय ठाकुर गिरफ्तार, NBW केस में एक्शन
कानपुरः अस्पताल में भर्ती गैंगस्टर अजय ठाकुर गिरफ्तार, NBW केस में एक्शन
UP चुनाव: 'मैं चाहता हूं हिंदु- मुसलमानों में ध्रुवीकरण हो', DU प्रोफेसर संगीत रागी का बयान
UP चुनाव: 'मैं चाहता हूं हिंदु- मुसलमानों में ध्रुवीकरण हो', DU प्रोफेसर संगीत रागी का बयान

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Maharashtra MLC Election Result Live: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Embed widget