एक्सप्लोरर

वाराणसी में गंगा की सहायक नदियों का रौद्र रूप, कई गांव डूबे, राहत-बचाव कार्य जोरों पर

वाराणसी में गंगा और उसकी सहायक नदियां खतरनाक रुख अख्तियार कर रही हैं। कई इलाकों में स्थिति बहुत खराब हो गई है। घरों में पानी भर गया है, लोग छतों पर रहने को मजबूर हैं

वाराणसी, एबीपी गंगा। वाराणसी में गंगा और उसकी सहायक नदी वरुणा उफान पर है। एक सेमी प्रति घण्टा की रफ्तार से बढ़ते हुए जलस्तर ने गंगा के रूप को रौद्र बना दिया है वहीं वरुणा भी घरों पर कहर बनकर टूट रही है। आलम ये है कि नक्खीघाट क्षेत्र में वरुणा का पानी लोगों के घरों में घुस गया है। बुनकर बाहुल्य क्षेत्र में पावर लूम जलमग्न है और जिनके घर डूबे हैं वो यहां से पलायन कर गए हैं।

घरों में पानी भर गया है, लोग छतों पर शरण लिए हैं। इतना ही नहीं बाढ़ का दंश झेल रही महिला परेशानहाल है लेकिन अपना घर छोड़ने को तैयार नहीं है। एबीपी गंगा से दर्द साझा करने में इनकी जुबान भर आईं लेकिन नदी तो नदी है और इन दिनों नदियों का तेवर तल्ख है।

गौरतलब है कि बाढ़ हर साल आती है और इस बार भी आई थी पानी वापस भी हो गया था लेकिन अचानक बढ़े जल की वजह से दिक्कतों का अंबार है। प्रशासन की ओर से बाढ़ग्रस्त इलाकों में नाव की व्यवस्था की गई है। एनडीआरएफ सुरक्षा को लेकर सतर्क है और अधिकारी भी लगातार बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा कर रहे हैं।

वाराणसी में जहां चार दर्जन से अधिक गांव बाढ़ में डूब चुके हैं वहीं दूसरी ओर कई निचले इलाकों में बसी कालोनियां भी बाढ़ की चपेट में आ चुकी हैं। बाढ़ पीडितों में प्रशासन की ओर से राहत सामग्री भी वितरित होने के साथ फंसे लोगों को निकालने की कवायद चल रही है। बाढ़ ने शहर के करीब फुलवरिया गांव को भी अपनी जद ले लिया है। वरुणा नदी के पास इमलियाघाट नाले के समीप के परिवारों को कैन्ट के फुलवरिया चौकी प्रभारी अजीत पासवान के नेतृत्व में पुलिस ने नाव के माध्यम से सुरक्षित सुबह से निकालना शुरू कर दिया है।

साल 2013 के बाद यह पहला मौका है जब गंगा ने वाराणसी में खतरे के निशान को पार कर लिया है। बुधवार की सुबह 11 बजे तक गंगा नदी 71.29 तक पहुंच चुकी है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मास्को में भी रामलीला के मंचन की तैयारी, 16 कलाकार निभाएंगे किरदार
मास्को में भी रामलीला के मंचन की तैयारी, 16 कलाकार निभाएंगे किरदार
यूपी की विरासत को सहेजने की पहल, दुर्लभ पांडुलिपियां होंगी सुरक्षित
यूपी की विरासत को सहेजने की पहल, दुर्लभ पांडुलिपियां होंगी सुरक्षित
कांग्रेस MP तनुज पुनिया का योगी सरकार पर हमला, 'चुनाव आते ही BJP को...'
कांग्रेस MP तनुज पुनिया का योगी सरकार पर हमला, 'चुनाव आते ही BJP को...'
सपा के बागी MLA कल बीजेपी में होंगे शामिल, 2027 में टिकट तय?
सपा के बागी MLA कल बीजेपी में होंगे शामिल, 2027 में टिकट तय?

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget