एक्सप्लोरर

प्रयागराज में तेजी से बढ़ रहा है गंगा और यमुना का जलस्तर, मंडराया बाढ़ का खतरा

बारिश के मौसम में प्रयागराज में तेजी से गंगा और यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है। जिस वजह से बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।

प्रयागराज, एबीपी गंगा। संगम नगरी प्रयागराज में गंगा और यमुना नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। हालांकि दोनों नदियां अभी खतरे के निशान से करीब पांच मीटर नीचे हैं, लेकिन इनका पानी जिस तेज रफ्तार से बढ़ रहा हैं, उससे यह आशंका जताई जाने लगी है कि सोमवार सुबह तक दोनों खतरे का निशान पार कर सकती हैं।

जलस्तर बढ़ने से शहर से लेकर ग्रामीण इलाके तक बाढ़ का खतरा तेजी से मंडराने लगा है। खतरे की आशंका के मद्देनजर प्रशासन ने अलर्ट घोषित कर एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को घर खाली कर सुरक्षित जगहों पर जाने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही पूरे जिले में सौ के करीब बाढ़ चौकियां खोल दी गई हैं, जबकि कछारी इलाकों में कई जगहों पर बाढ़ राहत केंद्र शुरू करने की तैयारी की जा रही है। बाढ़ राहत से जुड़े सभी विभागों के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं तो इसके साथ ही लोगों की मदद के लिए दो टेलीफोन नम्बरों के साथ कंट्रोल रूम भी खोला गया है।

प्रयागराज में तेजी से बढ़ रहा है गंगा और यमुना का जलस्तर, मंडराया बाढ़ का खतरा

गंगा और यमुना का जलस्तर बढ़ने का सबसे ज्यादा असर संगम पर पड़ रहा है। बांध के नीचे से संगम जाने वाले सभी रास्ते बाढ़ के पानी में डूब गए हैं। जिन रास्तों पर दो दिन पहले कार और बाइक फर्राटा भरती थीं, वहां आज पानी भर गया है और नावें चलने लगी हैं। जिस जगह रोज शाम को आरती होती है, वह भी बाढ़ के पानी की आगोश में आ गया है।

प्रयागराज में तेजी से बढ़ रहा है गंगा और यमुना का जलस्तर, मंडराया बाढ़ का खतरा

जलस्तर बढ़ने से रात के वक्त कई दुकानदारों के सामान बह गए। देश के कोने कोने से संगम आने वाले श्रद्धालुओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग किनारे पर ही आचमन कर वापस जा रहे हैं। शहर में आबादी वाले निचले इलाकों में अब धीरे-धीरे पानी घुसने लगा है। इससे लोग परेशान हो रहे हैं। तमाम लोगों ने अपनी गृहस्थी बेसमेंट से हटाकर पहली मंजिल पर शिफ्ट कर दी है। प्रशासन ने तमाम एहतियाती कदम उठाए जाने के दावे तो किए हैं, लेकिन संगम पर यह इंतजाम कहीं नजर नहीं आए। साफ तौर पर कहा जा सकता है कि बाढ़ से निपटने की सरकारी कवायद कागजों पर ज्यादा और हकीकत में कम नजर आ रही है।

यह भी पढ़ें:

देश के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश का कहर; कर्नाटक और महाराष्ट्र में स्थिति भयावह यूपी के 39 जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट...रहें सतर्क भारी बारिश के चलते यूपी में उफान पर नदियां, कई इलाकों में खतरे के निशान को पार कर गया है जलस्तर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
गोरखपुर: शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर
गोरखपुर: शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
Dehradun News: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल
देहरादून: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget