एक्सप्लोरर

Bareilly: दिल्ली से काठमांडू जा रहे फ्रांसीसी नागरिक रास्ता भटके, बरेली में ग्रामीणों ने सझम लिया 'एलियन'

Alien Rumor in Bareilly: बरेली पुलिस प्रशासन में उस समय हड़कंप मच गया, जब पुलिस को ग्रामीणों ने चुरैली डैम के पास एलियन होने की सूचना दी. जब पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तो वे भी हैरान रह गए.

Bareilly News Today: बरेली में 'एलियन' होने सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया. आनन फानन में मौके पर पुलिस पहुंची तो दंग रह गई, क्योंकि वह 'एलियन' नहीं बल्कि विदेशी पर्यटक मिले. पूछताछ में पता चला कि दोनों विदेशी पर्यटक गूगग मैप की मदद से जा रहे थे, लेकिन रास्ता भटक गए. 

दरअसल, दो विदेशी पर्यटक रास्ता भटकने की वजह से बहेड़ी में चुरैली डैम के पास पहुंच गए. ज्यादा रात होने की वजह से वह पास में ही अपना टेंट लगाने लगे. आसपास के ग्रामीणों को अंधेरे में पर्यटकों के हेलमेट में लगी लाइट चमचमाती दिखी, तो उन्हें लगा कि वहां कोई 'एलियन' है. जिसकी सूचना उन्होंने तत्काल पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच पड़ताल की तो माजरा कुछ और ही निकला.

गूगल मैप से भटके रास्ता
दोनों विदेशी पर्यटकों के रास्ता भटकने की वजह गूगल मैप बना. दोनों पर्यटक फ्रांस के नागरिक हैं. रात में परेशान देखकर स्थानीय लोगों ने उन्हें पुलिस चौकी पर पहुंचाया. इसके बाद बहेड़ी पुलिस ने दरियादिली दिखाते हुए अपने विदेशी मेहमानों की मदद की. 

भाषा बाधा बनी तो पुलिस ने आलाधिकारियों से बातचीत करके उनकी मदद की और उनके गंतव्य स्थान की ओर रवाना किया. पुलिस के मुताबिक, फ्रांस के ब्रायन जैक्स गिलबर्ट और सेबेस्टीयन फ्रैंकॉइस ग्रेबियल 7 जनवरी को फ्लाइट से दिल्ली आए थे. उन्हें साइकिल से नेपाल की राजधानी काठमांडु जाना था.

दिल्ली से जा रहे थे काठमांडू
पुलिस ने बताया कि दिल्ली पहुंचने के बाद दोनों फ्रांसीसी नागरिक अगले ही दिन से नेपाल के लिए साइकिल लेकर चल पड़े. बताया जा रहा है कि दोनों साइकिल सवार पर्यटक गूगल मैप के सहारे रास्ता देखकर जा रहे थे. इसी दौरान वह पीलीभीत की जगह बहेड़ी पहुंच गए.

इसके बाद स्थानीय लोगों ने  विदेशी मेहमानों तक पुलिस चौकी तक पहुंचाया. फ्रांसीसी नागरिकों को पीलीभीत से होते हुए उत्तराखंड के टनकपुर के रास्ते काठमांडु जाना था, लेकिन वह रास्ता भटककर बहेड़ी के चुरेली डैम की ओर पहुंच गए. इसके बाद कुछ लोगों ने उन्हें 'एलियन' समझ लिया. रात 11 बजे करीब दोनों को स्थानीय लोगों ने पुलिस चौकी पहुंचा दिया.

पर्यटकों ने पुलिस की तारीफ
इस संबंध में सीओ अरुण सिंह ने बताया कि ग्रामीणों से 'एलियन' होने की सूचना मिली थी. फ्रांसीसी साइकिल सवारों ने रात होने की वजह से टेंट लगाने के लिए अपने सिर पर लाइट वाला कैंप लगाया था. ग्रामीण से सूचना मिली तो पूरे मामले की जानकारी हुई. 

सीओ अरुण सिंह के मुताबिक, रात अधिक होने की वजह से उन्हें यहां के ग्राम प्रधान के घर ठहराया गया. इसके बाद सुबह नाश्ता कराने के बाद दोनों पर्यटकों को नेपाल के लिए रवाना कर दिया गया. उन्होंने कहा कि यह जानकर बहुत खुशी हुई कि उन्होंने बरेली पुलिस की तारीफ की है. 

(बरेली से भीम मनोहर की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: नोएडा अवैध मुआवजा केस में सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार की समिति को नकारा, अब SIT करेगी जांच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
PM मोदी के बाद CM योगी का सोशल मीडिया को लेकर बयान, कहा- आज की आवश्यकता...अच्छा कंटेंट डालिए
PM मोदी के बाद CM योगी का सोशल मीडिया को लेकर बयान, कहा- आज की आवश्यकता...अच्छा कंटेंट डालिए
कानपुर: मैरिज हॉल में पति रचा रहा था दूसरी शादी, तभी हो गई पहली पत्नी की एंट्री; जमकर हुआ बवाल
कानपुर: मैरिज हॉल में पति रचा रहा था दूसरी शादी, तभी हो गई पहली पत्नी की एंट्री; जमकर हुआ बवाल
हापुड़ में युवक ने राहुल बनकर बनाए शारीरिक संबंध बाद में निकला मोहसिन, विधवा महिला का आरोप
हापुड़ में युवक ने राहुल बनकर बनाए शारीरिक संबंध बाद में निकला मोहसिन, विधवा महिला का आरोप

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Embed widget