एक्सप्लोरर

OLX पर पुराना सामान खरीदने से पहले कर लें पूरी जांच, ठगों ने फैला रखा है मकड़जाल

ठगों ने कम दाम में सामान दिखाकर खातों में रकम मंगा ली लेकिन सामान नहीं दिया। ठगी का शिकार हुए कई लोगों ने नवाबाद थाने में इसकी शिकायत की। साइबर सेल ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

झांसी, एबीपी गंगा। OLX पर पुराना सामान खरीदने से पहले पूरी जांच-पड़ताल कर लें। बाइक, मोबाइल, स्कूटी की फोटो डालकर ठग लोगों को शिकार बना रहे हैं। जिले में 14 लोग ठगी का शिकार हो गए हैं। ठगों ने कम दाम में सामान दिखाकर खातों में रकम मंगा ली लेकिन सामान नहीं दिया। ठगी का शिकार हुए कई लोगों ने नवाबाद थाने में इसकी शिकायत की। साइबर सेल ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ठगों ने फैला रखा है मकड़जाल

वेबसाइट पर विज्ञापन डालकर साइबर अपराधी लोगों को ठग रहे हैं। शहर के 14 लोगों से अलग-अलग सामान बेचने के नाम पर ठगी हुई है। इन लोगों ने स्कूटी, कार व मोबाइल आदि पसंद आने पर फोटो अपलोड करने वालों से संपर्क किया था। खरीदारों ने उनसे बातचीत की। सौदा तय होने पर सभी ने आधी से ज्यादा रकम उनके खाते में ट्रांसफर कर दी।

पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

सामान की डिलेवरी न होने पर खरीदारों ने उन नंबरों पर संपर्क किया तो मोबाइल ऑफ बताता रहा। एक माह के भीतर ठगे गए सभी लोगों ने पुलिस से संपर्क किया। शिकायतों के बाद पुलिस भी हरकत में आई। अधिकारियों को जानकारी दी गई। इस पर एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने सभी की एफआईआर दर्ज करने के साथ ही नवाबाद व साइबर सेल को जांच सौंपी है।

इस तरह हो रही ठगी

ठग जिस सामान को बेचने का विज्ञापन डालते हैं, उसकी कीमत कम रखते हैं। जब खरीदार संपर्क करता है तब ठग खुद को बड़ा आदमी या सैनिक बताकर कहता है कि वह इसे बेचकर दूसरा खरीदेगा। फिर वह कुछ पैसा अकाउंट में डालने को कहते हैं। पैसा डालने पर फोन करके कहा जाता है कि सामान भेज दिया है। थोड़ा और पैसा डालिए तो कोरियर से आपके घर पहुंच जाएगा। उधर खरीदार को या तो सामान नहीं मिलता या फिर पैकेट में कुछ और सामान रखकर भेज दिया जाता है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget