एक्सप्लोरर

गाजियाबाद: पीसीएस परीक्षा देकर वापस लौट रहे चार युवकों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

गाजियाबाद के मुरादनगर में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. घटनाक्रम के मुताबिक ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर आगे जे रहे ट्रक में मारुति अर्टिगा कार जा घुसी. इसके चलते चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा ट्रक में फंस गया.

गाजियाबाद. गाजियाबाद के थाना मुरादनगर इलाके में आने वाला ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर बीती रात हुए हादसों में चार युवकों की मौत हो गई. चारों युवक मुरादाबाद से पीसीएस का एग्जाम देकर वापस लौट रहे थे. जानकारी के मुताबिक ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर ट्रक ने अचानक ब्रेक मार दिए, जिसके चलते उनकी कार ट्रक में जा भिड़ी. दो युवकों की मौके पर मौत हो गई जबकि दो ने अस्पताल ले जाते हुए दम तोड़ दिया.

आगे चल रहे ट्रक ने लगा दिये अचानक ब्रेक

गाजियाबाद के थाना मुरादनगर क्षेत्र में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर गांव दुहाई पुल के पास ये हादसा हुआ. बताया जा रहा है कि आगे जा रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक मार दिये, जिस कारण से पीछे आ रही मारुति अर्टिगा कार, ट्रक के अंदर जा घुसी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. इस हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों की अस्पताल ले जाते समय बीच रास्ते में ही मौत हो गई.

घंटों मशक्कत के बाद कार को ट्रक से बाहर निकाला गया

नोएड़ा के गांव भंगेल निवासी इरशाद अपने साथी हरकेश, अम्मू व एक अन्य युवक के साथ मुरादाबाद से कार से कुंड़ली की ओर जा रहा था. बताया जा रहा है कि जब वह एक्सप्रेस वे पर गांव दुहाई स्थित पुल के पास पहुंचे तो आगे जा रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक मार दिए. ब्रेक लगते ही पीछे से आ रही कार ट्रक में जा घुसी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने एक घंटे की मशक्कत के बाद कार को ट्रक के नीचे से बाहर निकाला.

वहीं, मृतक के चचेरे भाई ने बताया यह चारों लोग मुरादाबाद से पीसीएस का एग्जाम देकर वापस लौट रहे थे. इनमें से दो लोग ग्रेटर नोएडा, एक बागपत और एक कासगंज का रहने वाला था. यह सभी लोग बागपत वाले युवक को उसके घर छोड़ने जा रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हो गया.

ये भी पढ़ें.

लव जिहाद के खिलाफ मेरठ में हिंदू जागरण मंच ने किया विरोध प्रदर्शन, की सख्त कानून बनाने की मांग 

Agriculture Bill: प्रियंका गांधी ने बीजेपी को घेरा, कहा- MSP के सरंक्षण को बिल में डालने से क्यों डर रही है सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी अयोध्या, प्रमुख मार्गों हो रही डेंटिंग-पेंटिंग
दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी अयोध्या, प्रमुख मार्गों हो रही डेंटिंग-पेंटिंग
इलाहाबाद-झांसी शिक्षक MLC चुनाव संपन्न, महोबा के 9 बूथों पर 55.77 फीसदी वोटिंग
इलाहाबाद-झांसी शिक्षक MLC चुनाव संपन्न, महोबा के 9 बूथों पर 55.77 फीसदी वोटिंग
अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारी
अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारी
शिवा शर्मा हत्या मामले में श्रद्धा दुबे को झटका, जमानत अर्जी खारिज
शिवा शर्मा हत्या मामले में श्रद्धा दुबे को झटका, जमानत अर्जी खारिज

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP
UP MLC Election 2026: 'पोस्टर पॉलिटक्स' जारी...कौन किस पर भारी? | ABP News | UP Breaking | BJP | SP
Chitra Tripathi: अंगूर 'खट्टे' तो SIR पर कौन अटके-कौन 'भटके'! | Rahul Gandhi | BJP Vs Congress | ABP
BJP-Akali Dal Alliance | Punjab Election 2027: बनी बात...बीजेपी-अकाली दल साथ-साथ! | Amit Shah
Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई, ऑर्गेनाइजर ने मांगे 1.20 करोड़ रुपये, इवेंट में हुआ था विवाद
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई, इवेंट ऑर्गेनाइजर ने मांगे 1.20 करोड़ रुपये
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
Embed widget