बाराबंकी: दो परिवारों के बीच झगड़े में तेजाब से हमला, 4 लोग झुलसे, दो आरोपी गिरफ्तार
बाराबंकी में तेजाब से झुलसे लोगों को फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

बाराबंकी. उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मामूली विवाद को लेकर एक परिवार के लोगों पर एसिड अटैक का मामला सामने आया है. इस घटना में चार लोग बुरी तरह झुलस गए हैं. तेजाब से झुलसे लोगों को फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
मामला कोतवाली नगर के उत्तर टोला का बताया जा रहा है. खबर के मुताबिक, यहां रहने वाले दो पड़ोसियों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था. दोनों परिवारों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि दबंगों ने चार लोगों पर तेजाब फेंक दिया. तेजाब के हमले में चार लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं. सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पीड़ित प्रशांत श्रीवास्तव ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है.
दो आरोपी गिरफ्तार मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, एक आरोपी अब भी फरार चल रहा है. , एसपी डॉ. अरविंद ने बताया कि तेजाब फेंकने वाले तीन हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है. मामले में दो आरोपियों गौतम सोनी व आकाश सोनी को गिरफ्तार कर लिया है. एक की तलाश जारी है.
ये भी पढ़ें:
मौलाना का दावा- कोरोना वैक्सीन में लगी है चिप, मुस्लिम धर्मगुरुओं ने की कार्रवाई की मांग
कानपुर: कूड़े के ढेर में जोरदार धमाका, कोई हताहत नहीं, मौके पर आला अधिकारी
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL



























