एक्सप्लोरर

अयोध्या: लॉकडाउन के दौरान राम लला के खाते में चार करोड़ 60 लाख रुपये

राम मंदिर के निर्माण के लिये काम तेजी से शुरू हो गया है. लॉकडाउन में निर्माण की रफ्तार धीमी हो गई थी. लेकिन चौथे दौर में रियायत बढ़ाये जाने के बाद काम में एक बार फिर से तेजी आई है. यहीं नहीं निर्माण के लिये लोग लगातार दान दे रहे हैं

अयोध्या, एबीपी गंगा। लॉक डाउन के दौरान अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए 4 करोड़ 60 लाख रुपए दान के रूप में आए हैं. इन पैसों को अलग-अलग दानदाताओं ने राम मंदिर निर्माण के लिए खोले गए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खाते में जमा कराए गए हैं. राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का कहना है कि पैसे की कमी के चलते राम मंदिर निर्माण में कोई बाधा ना उत्पन्न हो और भव्य और दिव्य गगनचुंबी राम मंदिर का निर्माण हो यही भक्तों की कामना है और इसीलिए वह दान दे रहे हैं. राम मंदिर निर्माण के लिए लगातार भक्त दान दे रहे हैं और इसके लिए मैं सभी दानदाताओं को धन्यवाद देता हूं. मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास का कहना है कि भगवान राम ने बहुत तपस्या की। 14 वर्ष तक वन में रहे. त्रेता युग में जब उनको राजसत्ता मिलनी था लेकिन ऋषियों के आश्रम में दर दर भटकना पड़ा और जिस उद्देश्य से आए उसको उन्होंने पूरा किया. भगवान राम 27 वर्ष तक तिरपाल में रहे और आज भी तिरपाल से उठकर के लकड़ी के अस्थाई मंदिर में विराजमान हैं, जो उसकी अपेक्षा ठीक है. पहले से बहुत व्यवस्थित हो गया है. लेकिन रामलला के लिए भव्य और दिव्य मंदिर बने ऐसी संतों की मांग है.

सत्येंद्र दास का कहना है कि सरकार भी कह चुकी है कि गगनचुंबी मंदिर बने और उसका कार्य भी शुरू हो गया है. समतलीकरण का इसलिए चार करोड़ 60 लाख जो दान के रूप में रामलला के खाते में आए हैं उन दानदाताओ को मैं धन्यवाद देता हूं. उनका उद्देश्य यही है कि पैसे की कमी से मंदिर निर्माण में बाधा न आये. रामलला के नाम से खाता खुला है, उसमें लोग दान दे रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा', विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह
'PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा', विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह
'पहले अपना अस्तित्व बचाएं...', रिजीम चेंज को लेकर विपक्ष पर भड़के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य
'पहले अपना अस्तित्व बचाएं...', रिजीम चेंज को लेकर विपक्ष पर भड़के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य
यूपी: मिशन 2027 की तैयारी में जुटी BJP, इन्हें दी गई खास जिम्मेदारी
यूपी: मिशन 2027 की तैयारी में जुटी BJP, इन्हें दी गई खास जिम्मेदारी
'कोई महिला नहीं चाहती...', पति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या ने दिया जवाब
'कोई महिला नहीं चाहती...', पति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या ने दिया जवाब

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' ने रिलीज के दूसरे ही दिन बनाया साल 2026 का इतना बड़ा रिकॉर्ड, बनी तमिल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म
'जेलर 2' ने रिलीज के दूसरे दिन बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, बनी तमिल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget