एक्सप्लोरर

एक्सक्लूसिव: यूपी पुलिस के पूर्व आईजी धरते हैं कृष्ण की राधा का वेश, खुद को कहते हैं 'दूसरी राधा'

उत्तर प्रदेश के पूर्व आईजी डीके पांडा राधा के वेश में रहते हैं और खुद को दूसरी राधा कहते हैं। वे आज भी जन्माष्टमी में इसी रूप में पूजा करते हैं। नाचते गाते हैं।

प्रयागराज, मोहम्मद मोइन। खुद को भगवान कृष्ण की प्रेमिका यानी दूसरी राधा बताकर महिला रूप धारण करने वाले यूपी पुलिस के पूर्व आईजी डीके पांडा भी आज जन्माष्टमी के मौके पर भगवान कृष्ण की भक्ति में मगन हैं। दूसरी राधा अपने प्रियतम के जन्मोत्सव के मौके पर सुबह से ही भगवान कृष्ण की तस्वीरों के सामने भक्तिगीतों पर झूम रही है-नाच रही है और ख़ास अंदाज में जन्माष्टमी का त्यौहार मना रही है। पूर्व आईजी डीके पांडा ने देशवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए सभी से भगवान कृष्ण की पूजा के साथ ही उनके बताए संदेशों पर अमल करने की नसीहत भी दी है। जन्माष्टमी के मौके पर दूसरी राधा ने एबीपी गंगा से एक्सक्लूसिव बातचीत की। उन्होंने एबीपी गंगा के दर्शकों को ख़ास अंदाज में बधाई दी और चैनल के उज्जवल भविष्य की कामना भी की। अरसे बाद यह पहला मौका है, जब दूसरी राधा के नाम से मशहूर डीके पांडा ने किसी न्यूज़ चैनल के सामने आकर उससे बातचीत की है। डीके पांडा रात को परम्परागत तरीके से सोलह श्रृंगार कर भगवान कृष्ण की विशेष आराधना करेंगे।

एक्सक्लूसिव: यूपी पुलिस के पूर्व आईजी धरते हैं कृष्ण की राधा का वेश, खुद को कहते हैं 'दूसरी राधा

डीके पांडा यानी देवेंद्र किशोर पांडा रिटायर्ड आईपीएस अफसर हैं। तकरीबन चौदह साल पहले वह यूपी पुलिस में आईजी के पद पर थे। अचानक उन्होंने खुद को भगवान कृष्ण की दूसरी राधा घोषित कर दिया और नौकरी में रहते हुए वर्दी पहनकर ही सार्वजनिक तौर पर कृष्ण भक्ति में लीन होकर झूमने नाचने लगे। आईजी जैसे बेहद महत्वपूर्ण पद पर बैठे अफसर का महिला रूप धारण कर सार्वजनिक रूप से झूमने नाचने व भजन गाने के बाद जब तत्कालीन मुलायम सरकार की किरकिरी होने लगी तो साल 2005 में उन्हें स्वैच्छिक रिटायरमेंट के लिए तैयार किया गया।

एक्सक्लूसिव: यूपी पुलिस के पूर्व आईजी धरते हैं कृष्ण की राधा का वेश, खुद को कहते हैं 'दूसरी राधा

रिटायरमेंट के बाद वह पूरी तरह महिला भेष में आ गए और खुद को भगवान कृष्ण की दूसरी राधा बताकर खुद को पूरी तरह आध्यात्मिक कर लिया। डीके पांडा इसके बाद प्रयागराज के प्रीतम नगर इलाके के घर में खुद को सीमित कर लिया। वह घर पर न तो किसी से मिलते जुलते हैं और न ही आम तौर पर घर के बाहर कदम रखते हैं। ज़्यादातर समय वह हाथों में चूड़ियां-मांग में सिंदूर, पैरों में पायल और नाक में नथिया पहने रहते हैं।

डीके पांडा शुरुआती कुछ सालों में जन्माष्टमी व करवा चौथ जैसे मौकों पर कुछ देर के लिए मीडिया के सामने आ जाते थे। वह पूरे श्रृंगार में कृष्ण भक्ति में मगन होकर झूमने- नाचने और भजन गाने के वीडियो बनवा लेते थे, लेकिन पिछले कुछ सालों में उन्होंने इन मौकों पर भी मीडिया से दूरी बना ली थी। उनके घर के बाहर अब भी तमाम लोगों का जमावड़ा लगा रहता है। वह दिन में दो तीन बार छत पर कुछ पलों के लिए लोगों को दर्शन देते हैं।

इस बार की जन्माष्टमी पर उन्होंने एबीपी गंगा के कैमरे के सामने न सिर्फ जन्माष्टमी मनाई, बल्कि हमारे संवाददाता मोहम्मद मोईन से एक्सक्लूसिव बातचीत भी की। खास बातचीत में उन्होंने कहा कि लोगों को भगवान कृष्ण की सिर्फ पूजा ही नहीं करनी चाहिए, बल्कि उनके संदेशों पर अमल भी करना चाहिए और अपना जीवन मानव कल्याण को समर्पित करना चाहिए। उन्होंने एबीपी गंगा के सभी दर्शकों को ख़ास अंदाज़ में जन्माष्टमी की मुबारकबाद दी। उन्होंने एबीपी गंगा को गंगा की तरह ही उपयोगी बताते हुए इसके उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि उन्हें विश्वास है कि आने वाले समय में लोगों के बीच इस चैनल का महत्व गंगा की तरह ही हो जाएगा।

दूसरी राधा यानी डीके पांडा आज जन्माष्टमी के मौके पर अपने घर में ही जश्न मना रही हैं और सुबह से ही भक्ति भाव में मगन होकर झूम रही हैं -नाच रही हैं और भक्ति गीत गाकर भगवान के प्रति अपने समर्पण को प्रदर्शित कर रही हैं। उन्होंने आज कहा कि कृष्ण और राधा एक ही हैं और दोनों एक दूसरे में समाहित हैं। इसलिए वह अब खुद को दूसरी राधा के साथ ही कृष्ण भी मानने लगे हैं। किसी वक्त वह कृष्ण रूप में होते हैं तो किसी वक्त राधा रूप में।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेठी: अंकित कश्यप की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में लगी गोली
अमेठी: अंकित कश्यप की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में लगी गोली
सपा में इन लोगों को डिंपल यादव ने दिलाई सदस्यता, आजम गुट हुआ नाराज
सपा में इन लोगों को डिंपल यादव ने दिलाई सदस्यता, आजम गुट हुआ नाराज
'सरकार से सवाल तो पूछेंगे', सचिन यादव के निलंबन पर बोलीं पल्लवी पटेल
'सरकार से सवाल तो पूछेंगे', सचिन यादव के निलंबन पर बोलीं पल्लवी पटेल
यूपी के बजट में गांवों के विकास पर विशेष फोकस, ऊर्जा क्षेत्र पर भी ध्यान
यूपी के बजट में गांवों के विकास पर विशेष फोकस, ऊर्जा क्षेत्र पर भी ध्यान

वीडियोज

Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
'मेरी वजह से ब्रेंडन मैकुलम कोच पद से हटाए गए', बेन स्टोक्स ने खुद को ठहराया जिम्मेदार
'मेरी वजह से ब्रेंडन मैकुलम कोच पद से हटाए गए', बेन स्टोक्स ने खुद को ठहराया जिम्मेदार
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
Embed widget