एक्सप्लोरर

पूर्व बाहुबली सांसद धनंजय सिंह को मिली हाईकोर्ट से जमानत, शिकायतकर्ता का हलफनामा बना सबसे बड़ा आधार

जौनपुर के बाहुबली नेता धनंजय सिंह को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. रंगदारी के एक मामले में उन्हें जमानत मिल गयी है. हालांकि हाईकोर्ट ने उन्हें कई शर्तों के साथ जमानत दी.

प्रयागराज. लॉकडाउन के दौरान जौनपुर में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक से रंगदारी मांगने और उसे अगवा कराकर धमकाने के मामले में बाहुबली छवि के पूर्व सांसद धनंजय सिंह को बृहस्पतिवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है. हाईकोर्ट ने उनकी जमानत अर्जी मंजूर करते हुए उन्हें जेल से रिहा किये जाने का आदेश दिया है. हालांकि अदालत ने धनंजय सिंह को सशर्त जमानत दी है और कहा है कि इन शर्तों का उल्लंघन करने पर जमानत को निरस्त भी किया जा सकता है.

हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि जमानत पर रिहा होने के बाद धनंजय सिंह किसी अपराध में शामिल नहीं होंगे. कोर्ट के बुलाने पर अदालत में हाज़िर होंगे. मुक़दमे के ट्रायल के दौरान पूरा सहयोग करेंगे. सबूतों से छेड़छाड़ व गवाहों पर दबाव डालने का कोई काम नहीं करेंगे.

इस वजह से मिली जमानत

धनंजय सिंह की जमानत का सबसे बड़ा आधार उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने वाले अभिनव सिंहल का हलफनामा बना. सिंहल के हलफनामे में कहा गया कि धनंजय सिंह से उसकी सिर्फ कहा सुनी हुई थी. उसने पुलिस से सिर्फ झड़प होने की शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने दबाव डालकर गलत तहरीर लिखवाई और बढ़ा चढ़ाकर मुकदमा दर्ज किया. अपहरण और रंगदारी मांगने जैसी कोई बात नहीं हुई थी. जस्टिस रमेश तिवारी की बेंच ने इसी आधार पर पूर्व सांसद धनंजय की जमानत अर्जी मंजूर कर ली और उसे जमानत पर रिहा किये जाने का आदेश दिया. यूपी सरकार की तरफ से भी कहा गया कि धनंजय ने अपनी जो क्रिमिनल हिस्ट्री पेश की है, वह सही है और उसमे किसी भी तथ्य को छिपाया नहीं गया है.

अदालत में पेश की अपनी हिस्ट्रीशीट

अपनी जमानत के समर्थन में धनंजय ने अदालत में खुद ही अपनी हिस्ट्रीशीट पेश की थी. धनंजय की तरफ से दाखिल हलफनामे में बताया गया था कि उसके खिलाफ कुल अड़तीस केस दर्ज हैं. इस अड़तीस मामलों में से चौबीस में वह बरी हो चुका है. एक मुक़दमे में डिस्चार्ज हो चुका है. चार मुकदमों में फाइनल रिपोर्ट लग चुकी है. तीन केस सरकार की तरफ से वापस लिए जा चुके हैं. अब सिर्फ पांच मामले ही बचे हैं. धनंजय की तरफ से बचाव में यह भी कहा गया था कि उसके खिलाफ जो मामले दर्ज हुए हैं, उनमे से ज़्यादातर राजनैतिक प्रतिद्वंदिता के चलते दर्ज किये गए हैं.

ये था पूरा मामला

गौरतलब है कि लॉकडाउन के दौरान जौनपुर में एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक से रंगदारी मांगने और उसे अगवा कराकर अपने घर बुलाने व धमकी देने के मामले में पूर्व सांसद धनंजय सिंह को दस मई को गिरफ्तार किया गया था. एफआईआर जौनपुर के लाइन बाजार थाने में पीड़ित अभिनव सिंहल की तरफ से दर्ज कराई गई थी. सेशन कोर्ट से जमानत अर्जी खारिज हो चुकी थी. इसके बाद हाईकोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की गई थी. इस मामले में धनंजय के साथ सह आरोपी बनाए गए संतोष विक्रम को पहले ही जमानत मिल चुकी है.

ये भी पढ़ें.

कब्र में दफनाने की हो रही थी तैयारी...अचानक जिंदा हो उठी युवती, पढ़ें फिर आगे क्या हुआ?

रिपोर्ट आने से पहले कोविड के लक्षण के बावजूद कोरोना बम बनकर भीड़ में घूमते रहे कैबिनेट मंत्री, खतरे में डाली सैकड़ों की जान

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में देर रात 20 IAS अधिकारियों के तबादले; बलिया, आजमगढ़ और इटावा में बड़े बदलाव
यूपी में देर रात 20 IAS अधिकारियों के तबादले; बलिया, आजमगढ़ और इटावा में बड़े बदलाव
यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल, राज्य सरकार से जवाब तलब
यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल, राज्य सरकार से जवाब तलब
UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
UP News: अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget