एक्सप्लोरर

पूर्व मंत्री Rangnath Mishra को बड़ी राहत, आय से अधिक संपत्ति के मामले में बरी

Prayagraj News: प्रयागराज की एमपीएमएलए कोर्ट ने पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्रा को आय से अधिक संपत्ति के मामले में बरी कर दिया है. बरी किए जाने के बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर है.

Rangnath Mishra Acquitted: यूपी (Uttar Pradesh) के पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्रा को आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ी राहत मिली है. रंगनाथ मिश्रा को प्रयागराज (Prayagraj) हाईकोर्ट की MP MLA की स्पेशल कोर्ट ने बुधवार को बरी कर दिया है. पूर्व मंत्री के बरी होने के बाद उनके परिवार और समर्थकों में खुशी की लहर है. प्रयागराज पहुंचने पर समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया. इस दौरान खूब आतिशबाजी भी हुई. वहीं पूर्व मंत्री ने भगवान और कोर्ट के प्रति विश्वास बनाए रखते हुए आम जनता को भी धन्यवाद कर अपनी खुशी ज़ाहिर की है. तो वहीं जेल में बंद बाहुबली विधायक विजय मिश्रा को खूब खरी-खोटी सुनाई.

गौरतलब है कि औराई थाने में पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्रा के खिलाफ 2017 में सपा सरकार के बनते ही आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा दर्ज किया गया था. यह मुकदमा विजिलेंस के महानिदेशक ओपी दीक्षित ने दर्ज कराया था. आरोप था कि रंगनाथ मिश्रा ने वर्ष 2010 में सरकार में मंत्री रहते हुए अपने और परिजन के नाम कई संपत्तियां बनाई थी. ईडी ने पूर्व मंत्री के खिलाफ उत्तर प्रदेश विजिलेंस विंग द्वारा अक्टूबर 2013 में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर अगस्त 2014 में जांच शुरू की थी. तत्कालीन जांच कर्ता ने कहा कि प्रारंभिक जांच के दौरान यह पता चला कि उन्होंने 2007 से 2011 के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार में माध्यमिक शिक्षा मंत्री के पद पर रहते हुए यह अवैध संपत्ति अर्जित की थी. 

बरी होने पर रंगनाथ की प्रतिक्रिया
पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्रा ने बताया कि 1980 से लेकर 2012 तक मुझ पर एक भी मुकदमा नहीं था. उन्होंने कहा कि अवसरवादी नेताओं ने मेरे प्रति कुचक्र रच कर फंसाने का काम किया. न्यायालय ने दोषमुक्त कर यह साबित कर दिया की इंसाफ आज भी जिंदा है. 

साजिश का आरोप
पूर्व मंत्री ने कहा कि चार बार विधायक और प्रदेश की सरकार में मंत्री रहते हुये मैंने भदोही के साथ ही पूर्वांचल के विकास को लेकर जमीन पर काम किया है. जिससे विचलित मेरे राजनैतिक विरोधियों ने मेरे खिलाफ एक गहरी साजिश रची थी. जिसमें मुझे जेल भी जाना पड़ा था और मेरे साथ अमानवीय व्यवहार किया गया. सपा सरकार में ज्ञानपुर से बाहुबली विधायक के इशारे पर पूरी कहानी रची गई, लेकिन आज वह अपने गलत मंसूबे में सफल नहीं हो पाये और खुद जेल में है.

ये भी पढ़ें:

प्रयागराज में सीएनजी लीकेज से इलाके में हड़कंप, मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम

Manish Gupta Death Case: सीएम योगी आज कर सकते हैं परिजनों से मुलाकात, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुए अहम खुलासे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget