एक्सप्लोरर

Basti News: पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट ने संपत्ति कुर्क करने के दिए निर्देश

UP News: पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. MP-MLA कोर्ट ने फरार चल रहे पूर्व मंत्री की संपत्ति कुर्क करने के निर्देश प्रदेश के प्रमुख सचिव गृह और DGP को  दिए हैं. 

Basti News: बस्ती में एक व्यापारी के बेटे के अपहरण के मामले में फरार चल पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. बस्ती MP-MLA कोर्ट ने पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी जताई है. साथ ही प्रदेश के प्रमुख सचिव गृह और DGP को निर्देश दिया है कि दोनों अफसर फरार आरोपी की संपत्ति कुर्क कराकर, कुर्की कुलिंदा कोर्ट के सामने पेश करें,अब इस मामले पर कोर्ट 20 मार्च को अगली सुनवाई करेगी.

MP-MLA प्रमोद कुमार गिरि की अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि फरार अभियुक्त अमरमणि दुर्दांत और प्रभावशाली व्यक्ति है,उसका लंबा आपराधिक इतिहास है,हत्या समेत कुल 20 क्रिमिनल केस उसके उपर दर्ज हैं. स्थानीय पुलिस इस कारण उसके प्रभाव में कार्रवाई करने से बच रही है.

व्यापारी के बेटे के अपहरण का है मामला 
दरअसल 6 दिसंबर 2001 को व्यापारी धर्मराज मद्धेशिया के बेटे राहुल का अपहरण हो गया था जो अमरमणि के लखनऊ आवास से बरामद किया गया था. इस मामले में कोतवाली थाने में अपहरण का केस दर्ज कराया गया था. पुलिस ने इस मामले में अमरमणि समेत 9 लोगों को आरोपी बनाया था. आरोप है कि लखनऊ के जिस मकान से किडनैप हुआ बच्चा राहुल मिला था. वह तत्कालीन मंत्री अमरमणि का था.

अमरमणि के खिलाफ 24 अक्तूबर 2011 से गैर जमानती वारंट जारी हुआ था. MP-MLA कोर्ट ने किडनैपिंग केस में फरार आरोपी अमरमणि की संपत्ति की कुर्की के लिए ढाई महीने पहले ही आदेश दे दिया था. अभी तक लखनऊ और महराजगंज में ही अमरमणि की अचल संपत्ति की पुलिस को जानकारी मिल पाई है. वहीं महराजगंज के नौतनवा में एक मकान और लखनऊ में संपत्ति मिली है जिसकी कीमत एक करोड़ 18 लाख 80 हजार रुपये कीमत की आकी जा रही है.

मामले की विवेचना करने वाली कोतवाली पुलिस आरोपी के आवास पर कुर्की नोटिस चस्पा कर चुकी है,सुनवाई के दौरान इंस्पेक्टर कोतवाली चंदन कुमार ने कोर्ट में प्रार्थना-पत्र दिया था कि फरार अभियुक्त की दो संपत्तियों की कुर्की के लिए SI रमेश यादव को लखनऊ भेजा गया है और अतिरिक्त समय दिए जाने का अनुरोध किया गया था.

ये भी पढ़ें: Aligarh News: आढ़तियों पर क्यों मेहरबान है अलीगढ़ जिला प्रशासन ? नीलामी चबूतरे पर अढ़तियों का 20 वर्षों से कब्जा, किसानों की फसल हो रही बर्बाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget