एक्सप्लोरर

पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर और उनकी पत्नी के खिलाफ FIR दर्ज, धोखाधड़ी से जुड़ा है मामला

UP News: शिकायत के अनुसार नूतन ठाकुर पर झूठे बहाने से अपने और अपने पति के नाम पर एक औद्योगिक भूखंड हासिल करने के लिए हलफनामे और जाली पहचान पत्रों सहित जाली दस्तावेज तैयार करने का आरोप है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ताल कटोरा थाना पुलिस ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के पूर्व अधिकारी अमिताभ ठाकुर और उनकी पत्नी नूतन ठाकुर के खिलाफ कथित जालसाजी, धोखाधड़ी और पद के दुरुपयोग के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. मौजूदा समय में अधिकार आजाद अधिकार सेना के अध्यक्ष ठाकुर और उनकी पत्नी पर पुलिस ने देवरिया में एक औद्योगिक भूखंड आवंटन से जुड़े दो दशक से अधिक पुराने मामले में कथित जालसाजी, धोखाधड़ी और पद के दुरुपयोग का मामला शुक्रवार को दर्ज किया है.

इस बीच अमिताभ ठाकुर ने आरोप लगाया कि यह मामला पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है. उन्होंने शुक्रवार देर शाम जारी एक बयान में दावा किया कि “यह प्राथमिकी मुख्य रूप से हमारे द्वारा शासन में बैठे उच्च पदाधिकारी के गलत कार्यों के संबंध में लगातार की जाने वाली विभिन्न कार्यवाहियों के प्रतिशोध के कारण दर्ज की गई है.”

शिकायत के अनुसार नूतन ठाकुर पर झूठे बहाने से अपने और अपने पति के नाम पर एक औद्योगिक भूखंड हासिल करने के लिए हलफनामे और जाली पहचान पत्रों सहित जाली दस्तावेज तैयार करने का आरोप है. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि भूखंड आवंटित करने के लिए 1999 में जाली कागजात तैयार किए गए और जिला उद्योग केंद्र, देवरिया के महाप्रबंधक को सौंपे गए.

यह भी आरोप लगाया गया है कि तत्कालीन पुलिस अधीक्षक (एसपी) देवरिया के पद पर तैनात अमिताभ ठाकुर ने आवंटन प्रक्रिया को प्रभावित करने, कथित अवैध कृत्य को संरक्षण देने और खुद को और अपने परिवार को सरकारी लाभ पहुंचाने के लिए अपने पद का दुरुपयोग किया. शिकायतकर्ता, आलोक कुमार श्रीवास्तव ने दंपती पर औद्योगिक भूखंड पर स्वामित्व का झूठा दावा करने के लिए जाली विक्रय विलेख, हस्तांतरण दस्तावेज और बैंक चालान का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shamli News: शामली में धर्मांतरण का खेल उजागर, जिम ट्रेनर युवती पर आरोप, पाकिस्तान कनेक्शन आया सामने!
शामली में धर्मांतरण का खेल उजागर, जिम ट्रेनर युवती पर आरोप, पाकिस्तान कनेक्शन आया सामने!
UP Police Constable Exam: यूपी के 75 जिलों में होगी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा, 32,679 पदों के लिए कैंडिडेट्स देंगे एग्जाम
यूपी के 75 जिलों में होगी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा, 32,679 पदों के लिए कैंडिडेट्स देंगे एग्जाम
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेंने, यहां देखें पूरा शेड्यूल
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेंने, यहां देखें पूरा शेड्यूल
'वेज बिरयानी नहीं, वेज पुलाव लिखिए', हरिद्वार में बिरयानी शब्द पर विवाद, सड़कों पर उतरे साधु-संत
'वेज बिरयानी नहीं, वेज पुलाव लिखिए', हरिद्वार में बिरयानी शब्द पर विवाद, सड़कों पर उतरे साधु-संत

वीडियोज

Chaar Ki Chaal | Ghazipur Encounter | Sanjay Nishad: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर महा-संग्राम!
दुनिया की पहली Electric Car से EV Revolution तक | 200 साल की कहानी | #autolive
बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल
Spoiler Alert:😱Vaishnavi-Parth के रिश्ते में Reyansh का जहर, गलतफहमियां बढ़ाने की रची साजिश #sbs
Bengal Latest News: पुलिस से बचने के लिए TMC कार्यकर्ता का अनोखा जुगाड़ फेल! | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
Jaipur News: जयपुर के इन इलाकों में कल नहीं चलेगा मोबाइल इंटरनेट, जानें क्या है वजह?
जयपुर के इन इलाकों में कल नहीं चलेगा मोबाइल इंटरनेट, जानें क्या है वजह?
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ओपनर, आयरलैंड से पहले टी20 में कैसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ओपनर, आयरलैंड से पहले टी20 में कैसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
Sunday Box Office 150 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी' तो 'बंदर' का हुआ बंटा धार, जानें 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे का हाल
150 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी' तो 'बंदर' का हुआ बंटा धार, जानें 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे का हाल
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
3,80,00,00,000 का सोना... अमेरिका के पूर्व CIA अधिकारी के पास से मिली इतनी संपत्ति, उड़ जाएंगे होश
3,80,00,00,000 का सोना... अमेरिका के पूर्व CIA अधिकारी के पास से मिली इतनी संपत्ति, उड़ जाएंगे होश
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
Embed widget