एक्सप्लोरर

उत्तराखंड में बिजली के दाम में बढोतरी पर पूर्व सीएम हरीश रावत बोले- 'सरकार ने जनता की...'

Lok Sabha Elections 2024: उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि दो चरणों में जिस तरह वोटिंग कम हुई है उससे पता चलता है बीजेपी के वोटर्स ने वोट नहीं दिया.

Harish Rawat News: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत ने बिजली के बढ़ाए गए दामों को लेकर प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के इस कदम की वजह से लोगों की ही ऊर्जा निकल गई है. वहीं उन्होंने भाजपा के चार सौ पार के नारे को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा संविधान को समाप्त करना चाहती है. 

उत्तराखंड में पहले चरण में ही लोकसभा की सभी पांचों सीटों पर चुनाव संपन्न हो चुके हैं, जिसके बाद बिजली दामों में बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस फिर से हमलावर हुई है. हरीश रावत ने बिजली के दामों को लेकर सीएम धामी के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा, ऊर्जा प्रदेश में बिजली के दाम बढ़ाकर राज्य सरकार ने जनता की ऊर्जा निकालने का काम किया है. चुनाव के ठीक बाद राज्य सरकार ने सात प्रतिशत दाम नहीं बढ़ाए बल्कि बेसिक चार्ज बढ़ाकर राज्य के लोगों को वोट देने के लिए भी दंडित किया है. 

UP News: केवीन पीटरसन के पोस्ट पर सीएम योगी की प्रतिक्रिया, सोशल मीडिया पर की थी लखनऊ एयरपोर्ट की तारीफ

400 पार के नारे पर निशाना
हरीश रावत ने इस दौरान भाजपा के 400 पार के नारे को लेकर भी सरकार को घेरा और कहा कि देश में कभी किसी प्रधानमंत्री ने ऐसा नारा नहीं दिया. 400 पार का नारा देकर भाजपा संविधान को समाप्त करना चाहती है. हरीश रावत ने कहा कि दो चरणों के चुनाव में हुआ कम मतदान प्रतिशत दर्शाता है कि तथाकथित राष्ट्रवाद के नाम पर भाजपा को जाने वाला वोटर नाराज हुआ है और उसने इस बार भाजपा को वोट नहीं दिया. 

आपको बता दें कि हरीश रावत ने रविवार को हरिद्वार में कई स्थानों पर आयोजित हुए कार्यक्रमों में शिरकत की ओर चुनाव में समर्थन देने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया. हरिद्वार लोकसभा सीट से हरीश रावत के बेटे वीरेंद्र रावत कांग्रेस के टिकट पर उम्मीदवार है. यहां पर पहले चरण में 19 अप्रैल को वोटिंग हो चुकी है. उत्तराखंड में पिछले दो बार से बीजेपी सभी सीटों पर जीतती आ रही है, देखना होगा इस बार उत्तराखंड की जनता क्या फैसला करती है.

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget