एक्सप्लोरर

83 फिल्म के लिए पूर्व क्रिकेटर से मिलने पहुंचे रणवीर सिंह दिल्ली

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव की बायोपिक फिल्म '83' में रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आएंगे। रणवीर सिंह कपिल देव से मिलने पहुंचे दिल्ली।

एबीपी गंगा, बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के बारे में कहा जाता है कि वह किसी भी फिल्म में अपने किरदार को जीने के लिए उसमें इस कदर डूब जाते हैं कि कई बार उससे बाहर आना उनके लिए भी मुश्किल हो जाता है। ‘पद्मावत’ फिल्म के अलाउद्दीन खिलजी को इससे जोड़कर देखा जा सकता है। कथित तौर पर खिलजी के रोल से बाहर आने के लिए उन्हें साइकेट्रिस्ट की मदद लेनी पड़ी थी। अब रणवीर सिंह भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव की बायोपिक फिल्म 83 में नजर आएंगे।

रणवीर सिंह कपिल देव से मुलाकात के लिए शुक्रवार सुबह मुंबई से दिल्ली पहुंचे। यहां रणवीर कपिल देव की आदतों, उनके रहन-सहन की बारीकियां सीखेंगे। रणवीर सिंह सीखेंगे कि कपिल देव किस तरह से बात करते हैं, किस तरह से चलते हैं, उनके खाने-पीने का तरीका क्या है। कपिल देव की आदतों व व्यवहार को सीख रणवीर 83 फिल्म में अपने किरदार में पूर्व क्रिकेटर की जिंदगी को जीना चाहते हैं।

बताते चलें कि 83 फिल्म में कपिल देव और 1983 में हुए क्रिकेट वर्ल्ड कप के बारे में दिखाया जाएगा। फिल्म में रणवीर के अलावा पंकज त्रिपाठी, साकिब सलीम, एमी विर्क, साउथ फिल्मों के एक्टर जीवा, चिराग पाटिल, हार्डी संधू, जतिन सरना, ताहिर भसीन और साहिल खट्टर मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। कबीर खान फिल्म के डायरेक्टर हैं। गौरतलब है कि रणवीर सिंह की पत्नी दीपिका पादुकोण 83 फिल्म की को-प्रोड्यूसर हैं। एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की बायोपिक छपाक भी दीपिका के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बन रही है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या: राम मंदिर में दीपोत्सव की भव्य तैयारी, 7 नवंबर को जलेंगे 1 लाख दीप
अयोध्या: राम मंदिर में दीपोत्सव की भव्य तैयारी, 7 नवंबर को जलेंगे 1 लाख दीप
वाराणसी क्रिकेट स्टेडियम के उद्घाटन की तैयारी तेज, दिसंबर में होगा पहला मैच?
वाराणसी क्रिकेट स्टेडियम के उद्घाटन की तैयारी तेज, दिसंबर में होगा पहला मैच?
सरदार पटेल जयंती पर CM योगी ने बांटे स्वरोजगार के तोहफे, लाभार्थियों के खिले चेहरे
सरदार पटेल जयंती पर CM योगी ने बांटे स्वरोजगार के तोहफे, लाभार्थियों के खिले चेहरे
सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर यूपी में एकता का संदेश, निकली रन फॉर यूनिटी
सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर यूपी में एकता का संदेश, निकली रन फॉर यूनिटी

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गंगा जल-बंटवारे को लेकर बांग्लादेशी नेता की धमकी- 'दिसंबर से पहले समझौता करें'
गंगा जल-बंटवारे को लेकर बांग्लादेशी नेता की धमकी- 'दिसंबर से पहले समझौता करें'
दिल्ली में आज इन रास्तों पर जाने से बचें, रामलीला मैदान में रैली को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन
दिल्ली में आज इन रास्तों पर जाने से बचें, रामलीला मैदान में रैली को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन
GRAP लागू, दूध-दही, गैस और शराब महंगी, बैंक-Fastag के नए नियम, आज 1 नवंबर से बहुत कुछ बदला
GRAP लागू, दूध-दही, गैस और शराब महंगी, बैंक-Fastag के नए नियम, आज 1 नवंबर से बहुत कुछ बदला
भारत ने कबड्डी में लिखा नया इतिहास, कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में जीता डबल गोल्ड
भारत ने कबड्डी में लिखा नया इतिहास, कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में जीता डबल गोल्ड
पॉलिटिकल व्यूज की वजह से प्रकाश राज के हाथ से निकली फिल्में, पत्नी बोलीं- वो निडर शख्स हैं
पॉलिटिकल व्यूज की वजह से प्रकाश राज के हाथ से निकली फिल्में, पत्नी बोलीं- वो निडर शख्स हैं
दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन का होगा विस्तार, 89 KM लंबा होगा कॉरिडोर
दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन का होगा विस्तार, 89 KM लंबा होगा कॉरिडोर
CJP की दिवाली पार्टी में पहुंचे विपक्ष के नेता, अभिजीत दीपके, सौरव दास से क्या बोलीं सुप्रिया सुले?
CJP की दिवाली पार्टी में पहुंचे विपक्ष के नेता, अभिजीत दीपके, सौरव दास से क्या बोलीं सुप्रिया सुले?
Mixer Grinder Cleaning Tips: क्या मिक्सर के ढक्कन से आती है बदबू? ऐसे चुटकियों में करें साफ
क्या मिक्सर के ढक्कन से आती है बदबू? ऐसे चुटकियों में करें साफ
Embed widget