एक्सप्लोरर

उत्तर प्रदेश में बाढ़ का कहर, 173 गांवों का सड़क मार्ग से टूटा संपर्क

कोरोना संकट के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में बाढ़ ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. प्रदेश के 15 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं और 173 गांवों से सड़क मार्ग से संपर्क टूट गया है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के 15 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं और 173 गांवों से सड़क मार्ग से संपर्क टूट गया है. बाढ़ को लेकर जानकारी देते हुए राज्य के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांग सशक्तीकरण मंत्री अनिल राजभर ने सोमवार को कहा कि, ''उत्तर प्रदेश के 15 जिलों के 820 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं. इनमें से करीब 173 गांवों के साथ सड़क संपर्क टूट गया है. प्रशासन नावों के माध्यम से लोगों की मदद में जुटा है.'' मंत्री ने कहा कि सरयू और राप्ति नदियों में पानी बढ़ने से परेशानी बढ़ी है. ''गंगा में अभी पानी खतरे के निशान से नीचे है, यह अच्छी बात है.''

अनिल राजभर ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा-निर्देश पर जिला प्रशासन मुस्तैदी से अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है. उन्होंने का कि ''नेपाल की तरफ से पानी छोड़े जाने से दिक्कत बढ़ी है. गोंडा जिले के तरबगंज तहसील के (भिखारीपुर सकरौर) एक तटबंध के क्षतिग्रस्त होने की सूचना है. लेकिन जिला प्रशासन ने जल्द मरम्मत का काम करके तटबंध को बचा लिया.''

राजभर ने बताया कि, ''आजमगढ़ जिले में सगड़ी तहसील के टेकनपुर के पास घाघरा की सहायक नदी, छोटी सरयू बहती है. वहां का तटबंध क्षतिग्रस्त होने की भी सूचना है. आसपास के दो गांव टेकनपुर और सहसपुर बुरी तरह प्रभावित हुए हैं और 12 गांवों के किसानों की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है.'' उन्होंने बताया कि, ''नुकसान का आकलन और तटबंध की मरम्मत जारी है. जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक मौके पर मौजूद हैं, उम्मीद है कि तटबंध की मरम्मत जल्द पूरी हो गई है.''

उत्तर प्रदेश में बाढ़ का कहर, 173 गांवों का सड़क मार्ग से टूटा संपर्क

राजभर ने बताया कि, ''राहत कार्य के तहत अभी तक 110 आश्रय स्थल स्थापित किए गये हैं. पिछले 24 घंटों में सरकार की तरफ से करीब 9500 खाद्यान्न किट बांटे गए हैं.'' उन्होंने कहा कि, ''बाढ़ के कारण कोई भूखा ना रहे, मुख्यमंत्री के इस निर्देश का पालन करते हुए प्रभावित क्षेत्रों में पिछले 24 घंटे में भोजने के 22908 पैकेट दिए गए हैं. अभी तक भोजन के करीब 50 हजार भोजन पैकेट जरुरतमंदों को दिए गए हैं.''

मंत्री ने बताया कि, ''पिछले 24 घंटे में जनता को 15656 मीटर तिरपाल दिया गया है. 1129 नावों की व्यवस्था की गई है. करीब 650 बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं. अभी तक कुल 92 पशु शिविर की स्थापना कराई गई है. टीकाकरण का काम बहुत तेजी से चल रहा है और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 188 मेडिकल टीमों को तैनात किया गया है. प्रभावित जिलों में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पीएसी की करीब 16 टीमें तैनात हैं. होमगार्ड और प्रांतीय रक्षक दल के जवानों को भी प्रशिक्षण दिया गया है.

उत्तर प्रदेश में बाढ़ का कहर, 173 गांवों का सड़क मार्ग से टूटा संपर्क

अनिल राजभर ने बताया कि, ''खाद्यान्न किट में दस किलो आटा, दस किलो चावल, दस किलो आलू, पांच किलो मुरमुरा, दो किलो चना, दो किलो अरहर की दाल, 500 ग्राम नमक, 250 ग्राम हल्दी, मिर्च, धनिया, पांच लीटर मिट्टी का तेल, एक लीटर रिफाइंड तेल, एक पैकेट माचिस, एक पैकेट मोमबत्ती, दस पैकेट बिस्कुट, क्लोरीन की 100 गोलियां (पीने का पानी स्वच्छ बनाने के लिए) और नहाने के दो साबुन हैं.''

यह भी पढ़ें:

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में खड़े फाइटर प्लेन को OLX पर बेचने का दे डाला विज्ञापन, कीमत भी तय कर दी, पढ़ें दिलचस्प मामला

संघ प्रमुख मोहन भागवत, भैया जी जोशी समेत तमाम मेहमान कल शाम पहुंचेंगे अयोध्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी टेक्स-2026 का भव्य समापन, योगी सरकार का वस्त्र उद्योग को नई रफ्तार देने पर जोर
यूपी टेक्स-2026 का भव्य समापन, योगी सरकार का वस्त्र उद्योग को नई रफ्तार देने पर जोर
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर सीएम योगी ने दी श्रद्धाजंलि
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर सीएम योगी ने दी श्रद्धाजंलि
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर यूपी में खास तैयारी, सीएम योगी ने बताया प्लान
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर यूपी में खास तैयारी, सीएम योगी ने बताया प्लान
मुख्यमंत्री ने महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
मुख्यमंत्री ने महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😯Dimple का घर टूटने की कगार पर! सौतन की वापसी से 'Dr. Aarambhi' में मचा कोहराम। #sbs
Bollywood News: अजय देवगन और तब्बू फिर आमने-सामने, कहानी को जबरन खींचने पर सोशल मीडिया पर उठीं ट्रोलिंग की लहरें (10.09.26)
बिग बॉस 20 Episode 3 Review: Mahhi Vij के रवैये पर उठे सवाल, Captaincy और Nomination का खुलासा
करीना कपूर-Sanjay Leela Bhansali की मुलाकात से फिर शुरू हुआ पुराने Collaboration का Buzz
Bigg Boss 20: ‘Bhabhi’ Comment पर Amrapali Dubey ने Mahhi Vij को टोका, मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लद्दाख वार्ता पर तंज के लिए सोनम वांगचुक ने शेयर किया कॉमेडियन जसपाल भट्टी का Video
लद्दाख वार्ता पर तंज के लिए सोनम वांगचुक ने शेयर किया कॉमेडियन जसपाल भट्टी का Video
बिहार कांग्रेस में मची खलबली, 29 नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी
बिहार कांग्रेस में मची खलबली, 29 नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी
'हनुमान अंश' समेत माइथोलॉजी की 5 मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्में, एक ने कमाया 8407% प्रॉफिट
'हनुमान अंश' समेत माइथोलॉजी की 5 मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्में, एक ने कमाया 8407% प्रॉफिट
कौन बनेगा CSK का अगला कोच? MS Dhoni की सलाह पर टीम ने इस दिग्गज पर किया विचार
कौन बनेगा CSK का अगला कोच? MS Dhoni की सलाह पर टीम ने इस दिग्गज पर किया विचार
BRICS 2026 में कौन-कौन आ रहा भारत? पुतिन, जिनपिंग समेत मेहमानों की पूरी लिस्ट
BRICS 2026 में कौन-कौन आ रहा भारत? पुतिन, जिनपिंग समेत मेहमानों की पूरी लिस्ट
ईरान ने अमेरिकी प्रतिबंधों से बचने को निकाला नया जुगाड़, चीन से कर ली ये अहम डील
ईरान ने अमेरिकी प्रतिबंधों से बचने को निकाला नया जुगाड़, चीन से कर ली ये अहम डील
सत्य निकेतन हादसा: HC से SC ट्रांसफर होगा केस, जज बोले- पूरे देश को लेकर चिंतित
सत्य निकेतन हादसा: HC से SC ट्रांसफर होगा केस, जज बोले- पूरे देश को लेकर चिंतित
'...तो गांधीजी की नहीं, नेताजी की भाषा में जवाब दूंगा', भड़के शुभेंदु अधिकारी
'...तो गांधीजी की नहीं, नेताजी की भाषा में जवाब दूंगा', भड़के शुभेंदु अधिकारी
Embed widget