एक्सप्लोरर

Gorakhpur: भरवलिया-बसावनपुर रिंग बांध टूटने से तबाही, सैकड़ों गांव प्रभावित, लाखों लोगों पर असर

Gorakhpur: यूपी के गोरखपुर जिले में बाढ़ और बारिश से हालात बेकाबू हैं. रिंग बांध टूटने से कई परिवारों पर इसका असर देखा जा रहा है. रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

Ring Dam Breaks in Gorakhpur: गोरखपुर में कौड़ीराम ब्‍लॉक के भरवलिया-बसवानपुर रिंग बांध टूटने से तबाही का मंजर देखा जा रहा है. बांध टूटने के बाद एनडीआरएफ (NDRF) और एसडीआरएफ (SDRF) को मौके पर तैनात किया गया है. रेस्क्यू ऑपरेशन (Rescue Operation) चलाकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है. साथ ही आला अधिकारी भी हालात पर नजर बनाए हुए हैं. प्रभारी एडीएम सिटी एवं एडीएम एफआर राजेश सिंह व अन्‍य आलाधिकारी और कर्मचारी मौके पर हैं.

उफान पर नदियां
गोरखपुर में राप्‍ती, रोहिन, घाघरा (सरयू), कुआनो, आमी नदी का कहर जारी है. शहर से लेकर गांव तक हालात बेकाबू हो गए हैं. तेजी से बढ़ रही नदियों का पानी नेशनल हाइवे पर बह रहा है. यही वजह है कि भारी वाहनों के आवागमन को पूरी तरह से रोक दिया गया है. गोरखपुर से वाराणसी एनएच-29 और गोरखपुर से सोनौली जाने वाले एनएच-29 पर सड़कों पर पानी भर गया है. नदियों में आए उफान की वजह से जिले के 300 गांव प्रभावित हो गए हैं. इन गांवों की तकरीबन सवा दो लाख आबादी पर इसका असर देखा जा रहा है.

Gorakhpur: भरवलिया-बसावनपुर रिंग बांध टूटने से तबाही, सैकड़ों गांव प्रभावित, लाखों लोगों पर असर

बांध टूटने से चपेट में आए दो गांव
गुरुवार तड़के भरवलिया-बसावनपुर रिंग बांध टूट गया. जिस वजह से दो गांव बाढ़ की चपेट में आ गए. गांव के लोगों को रेस्‍क्‍यू कर सुरक्षित स्‍थानों पर पहुंचाया गया है. वहीं, राप्ती-रोहिन, सरयू और गोर्रा में आई उफान को देखकर किनारे के गांवों के लोग दहशत में हैं. जिले के बंधों में दो दर्जन से अधिक स्थानों पर रिसाव हो रहा है. झंगहा-बरही मार्ग पर पानी चढ़ गया है जबकि हरपुर-भीटी मार्ग तथा राम-जानकी मार्ग पर भी बड़े वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. 

गोरखपुर के प्रभारी एडीएम सिटी/एडीएम एफआर राजेश सिंह ने बताया कि भरविलया-बसावनपुर रिंग बांध 25 मीटर की चौड़ाई में टूटने से 20 परिवार प्रभावित हुए हैं. इन परिवारों को रेस्क्यू ऑपरेशन कर सुरक्षित स्‍थानों पर पहुंचा दिया गया है. एनडीआरएफ की टीम अभी भी मौके पर है. राशन और अन्‍य जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई गई है.

ये भी पढ़ें:

Flood In UP: यूपी में भारी बारिश और बाढ़ से हाहाकार, सीएम योगी बोले- सजग रहें, सतर्क रहें

Firozabad: डेंगू, बुखार से अब तक 47 की मौत, विधायक का दावा- 61 के पार हुई मृतकों की संख्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मौसम विभाग के येलो अलर्ट के बाद CM धामी के निर्देश, आपदा प्रबंधन अलर्ट मोड पर
मौसम विभाग के येलो अलर्ट के बाद CM धामी के निर्देश, आपदा प्रबंधन अलर्ट मोड पर
'हिंदी में बोलिए' प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने सपा सांसद से क्या कहा?, Video Viral
'हिंदी में बोलिए' प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने सपा सांसद से क्या कहा?, Video Viral
Joshimath Helicopter Crash LIVE: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
Live: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
CM धामी ने धर्मपत्नी के साथ मनाया करवाचौथ, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
CM धामी ने धर्मपत्नी के साथ मनाया करवाचौथ, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

वीडियोज

Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
Joshimath Helicopter Crash LIVE: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
Live: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन; आंकड़ों ने दी गवाही
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
Embed widget