एक्सप्लोरर

मुजफ्फरनगर न्यूजः  बाढ़ की चपेट मे शुक्रतीर्थ, सोनाली नदी के उफान से डूबा घाट, प्रशासन सक्रिय

UP News: मुजफ्फरनगर में बाढ़ का कहर देखने को मिल रहा है, बारिश की वजह से पौराणिक तीर्थ नगरी शुक्रतीर्थ इन दिनों बाढ़ की चपेट हैं. घाटों को भारी नुकसान पहुंचा है.

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के चलते नदियां उफान पर हैं, कई जिलों में बाढ़ ने जन जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. प्रयागराज, वाराणसी, गाजीपुर, मिर्जापुर, बस्ती सहित प्रदेश के तमाम जिले बाढ़ से प्रभावित हैं. वहीं मुजफ्फरनगर जिले की पौराणिक तीर्थ नगरी शुक्रतीर्थ इन दिनों बाढ़ की चपेट में है.

पहाड़ों पर हो रही मूसलधार बारिश के चलते सोनाली नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है. नदी में आए उफान के कारण शुक्रतीर्थ का पूरा घाट जलमग्न हो चुका है. साथ ही, सोनाली नदी पर बना पुल भी पूरी तरह पानी में डूब गया है, जिससे स्थानीय लोगों की आवाजाही पर असर पड़ा है.

बाढ़ से घाट को हुआ भारी नुकसान

वहीं बढ़ते जलस्तर के चलते घाट पर बना महिला स्नानघर और पूजा स्थलों को भी नुकसान पहुंचा है. कुछ स्थानों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, लेकिन पानी की तेज़ धार से घाट का मूल स्वरूप क्षतिग्रस्त हो गया है.स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्मल ने स्वयं नौका के माध्यम से सुकृति घाट का निरीक्षण किया.

राहत कार्य तुरंत शुरू करने के निर्देश

उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर हालात का जायज़ा लिया और राहत कार्यों को तुरंत शुरू करने के निर्देश दिए. बाढ़ राहत कार्यों के तहत सोनाली नदी से जलकुंभी और मलबा हटाने के लिए दो जेसीबी मशीनों को लगाया गया है. जिला पंचायत की ओर से साफ-सफाई का कार्य युद्धस्तर पर जारी है.

बाढ़ चौकियां और कंट्रोल रूम सक्रिय

इसके साथ ही खादर क्षेत्र में बाढ़ चौकियों और कंट्रोल रूम को भी सक्रिय कर दिया गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके. हालांकि प्रशासन दावा कर रहा है कि बाढ़ से निपटने की पूरी तैयारी कर ली गई है, प्रशासन की मुस्तैदी और राहत कार्यों की गति आने वाले दिनों में हालात पर कितना काबू पाती है, यह देखने वाली बात होगी.

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी: 'भ्रामक तरीके से...', राष्ट्रगान वाले वीडियो पर सतीश महाना ने दी सफाई
यूपी: 'भ्रामक तरीके से...', राष्ट्रगान वाले वीडियो पर सतीश महाना ने दी सफाई
यूपी: चीनी के बढ़े दाम पर BJP के सहयोगी दल की हुंकार, आंदोलन का ऐलान
यूपी: चीनी के बढ़े दाम पर BJP के सहयोगी दल की हुंकार, आंदोलन का ऐलान
अखिलेश यादव से मुलाकात में किन मुद्दों पर हुई बात? संजय सिंह ने बताया
अखिलेश यादव से मुलाकात में किन मुद्दों पर हुई बात? संजय सिंह ने बताया
'कोई माई का लाल...', काशी- मथुरा का जिक्र कर महंत राजू दास का बड़ा बयान
'कोई माई का लाल...', काशी- मथुरा का जिक्र कर महंत राजू दास का बड़ा बयान

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
यूपी: 'भ्रामक तरीके से...', राष्ट्रगान वाले वीडियो पर सतीश महाना ने दी सफाई
यूपी: 'भ्रामक तरीके से...', राष्ट्रगान वाले वीडियो पर सतीश महाना ने दी सफाई
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
Embed widget