एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा: शाहबेरी में फ्लैट खरीदारों का प्रदर्शन, सरकार से मांगी इच्छामृत्यु

ग्रेटर नोएडा में फ्लैट खरीदारों ने प्रशासन और बिल्डर के रवैये के बाद विरोध प्रदर्शन किया है। हजारों की संख्या में लोगों ने सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। साथ ही उन्होंने प्रशासन पर सवाल भी उठाये।

ग्रेटर नोएडा, एबीपी गंगा। ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी में हजारों की संख्या में फ्लैट बायर्स ने पैदल मार्च निकाला। शाहबेरीवासियों ने सरकार से मांग की या तो घर नियमित करें नहीं तो इच्छा मृत्यु दें। आपको बता दें कि शाहबेरी में हजारों की संख्या में फ्लैट बायर्स हैं। शाहबेरी संघर्ष समिति के बैनर तले हजारों लोगों ने शाहबेरी से पैदल मार्च निकाल कर किसान चौक (चार मूर्ति चौराहा गौर सिटी ) पहुंचे। खरीदारों ने बताया कि उनकी आठ मांगे हैं। उनके आशियाने न गिराये जाये अगर उनकी छत छिन गई तो वो कहां जाएंगे।

हजारों की संख्या में पैदल मार्च करते हुए किसान चौक पहुंचे ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी के खरीदार अपने हाथों में बैनर लिये थे जिनपर लिखा था कि "मेरा हक मेरा घर"। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन हमारे सर से छत छीनने का काम करेगा तो वे चुप नहीं बैठेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि वो जानना चाहते हैं कि पिछले 10 साल से यहां निर्माण कार्य हो रहा है, हजारों को संख्या में फ्लैट बने हैं और लोगों ने अपनी पूरी कमाई देकर और लोन लेकर ये फ्लैट खरीदा है और आज प्राधिकरण कह रहा है कि ये अवैध हैं। कैसे अवैध हैं ये फ्लैट।

खरीदारों ने कहा कि उस समय प्राधिकरण और पुलिस प्रशासन कहां था जब ये बिल्डर फ्लैट बना रहे थे, क्यों बिजली विभाग ने लाइट कनेक्शन दिया, क्यों राजस्व विभाग ने रजिस्ट्री की। जबतक बिल्डर को पैसा मिलना था सब सही था लेकिन जैसे ही आम आदमी ने पैसा देकर खरीदा और रहने लगा वही फ्लैट अवैध हो गए। ये तो गलत है। उनको सजा मिले, जिन्होंने इसे बनने दिया और आम आदमी की खून पसीने की कमाई को लूटा है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आजम खान के इस हाल के लिए अखिलेश जिम्मेदार', अनिल राजभर का हमला
'आजम खान के इस हाल के लिए अखिलेश जिम्मेदार', अनिल राजभर का हमला
मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगी कवयित्री अनामिका जैन अंबर, जेल में की मुलाकात
मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगी कवयित्री अनामिका जैन अंबर, जेल में की मुलाकात
बागपत: 14 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, तीन दिन तक चले झगड़े के मामले में एक्शन
बागपत: 14 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, तीन दिन तक चले झगड़े के मामले में एक्शन
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'

वीडियोज

'प्रदर्शनी' Vs 'प्रदर्शन' तस्वीर वाली जंग!
Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
2027 में रिलीज होगी 'गबरू', दिखेगा सनी देओल का अनदेखा अवतार, प्रोड्यूसर ने किया कंफर्म
2027 में रिलीज होगी 'गबरू', दिखेगा सनी देओल का अनदेखा अवतार
Embed widget