एक्सप्लोरर

आरएसएस के नेता के बेटे की खुदकुशी का मामला: योगी के दौरे से पहले बड़ी कार्रवाई, 5 पुलिसकर्मी निलंबित

बागपत में आरएसएस नेता के बेटे की खुदकुशी के मामले में पांच पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है. इस मामले में पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है.

Five Police Personnel Suspended: बागपत के बिनौली क्षेत्र में आरएसएस नेता के बेटे की आत्महत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है. मामले में एक पुलिस निरीक्षक समेत पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित करके उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं.

जिला पुलिस प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि रंछाड़ गांव में आरएसएस के खंड संचालक श्रीनिवास के पुत्र अक्षय की आत्महत्या के मामले में पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने ये कार्रवाई की है. बुधवार रात बिनौली थाने के निरीक्षक चंद्रकांत पांडेय, वरिष्ठ उपनिरीक्षक उधम सिंह तालान, हेड कांस्टेबल सलीम, कांस्टेबल अश्वनी और मुरली को निलंबित कर दिया गया है. इन सभी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश भी दिए गए हैं.

योगी के दौरे से पहले कार्रवाई
बता दें कि सीएम योगी आज बागपत दौरे पर आने वाले हैं. ऐसे में उनके दौरे से पहले पुलिसकर्मियों पर बड़ी कार्रवाई की गई है. 

क्या है मामला?
गौरतलब है कि पिछले सोमवार को रंछाड गांव में टीकाकरण के दौरान अक्षय और पुलिसकर्मियों के बीच हाथापाई हो गई थी. इसके बाद पुलिसकर्मियों ने अक्षय के घर में कथित रूप से तोड़फोड़ करते हुए परिजनों को प्रताड़ित किया और थाने में बंद कर दिया. आरोप है कि अक्षय को पकड़ने के लिए पुलिस ने बर्बरता की. जिसके बाद अक्षय ने कथित रूप से त्रस्त होकर खेत में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी.

इसके बाद सोमवार देर शाम से मंगलवार सुबह तक आक्रोशित ग्रामीणों ने शव नहीं उठने दिया. कई थानों की पुलिस और पीएसी को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा था. इस मामले में बिनौली इंस्पेक्टर चंद्रकांत पांडेय सहित 13 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया था.

मृतक के पिता श्रीनिवास की तहरीर पर इंस्पेक्टर बिनौली चंद्रकांत पांडेय, वरिष्ठ उपनिरीक्षक उधम सिंह तालान, हेड कांस्टेबल सलीम, कांस्टेबल मुरली, कांस्टेबल अश्विनी व एक अज्ञात के खिलाफ बवाल करने, गाली-गलौज, मारपीट करने तथा आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है.

ये भी पढ़ें:

Pegasus Issue: मायावती का केंद्र सरकार पर निशाना, सुप्रीम कोर्ट से किया जांच का अनुरोध

यूपी विधानसभा चुनाव: दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बीजेपी का मंथन, सीएम योगी के साथ बैठक करेंगे पीएम मोदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
गोरखपुर: शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर
गोरखपुर: शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
Dehradun News: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल
देहरादून: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget